फिट मारवाड़ मैराथन: जीतने वाले को स्पोर्ट्स साइकिल, टॉप 20 को शानदार इनाम
मारवाड़वासियों को फिट रहने के संदेश के साथ रन फॉर मारवाड़ मैराथन दौड़ का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से 4 मई को होगा। विद्यार्थी परिषद के जोधपुर महानगर मंत्री विशाल गौड़ ने बताया कि जोधपुर महानगर में 4 मई को सुबह 6 बजे एमबीएम विश्वविद्यालय से शुरू होगी। मैराथन दौड़ में मारवाड़ वासी निशुल्क रूप से शामिल हो सकेंगे। दौड़ में शामिल होने वालों को निशुल्क टी शर्ट दी जाएगी।
स्पोर्ट्स वाउचर भी बांटेंगे
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को स्पोर्ट्स साइकिल,द्वितीय स्थान वाले को 11000 रुपए मूल्य का स्पोर्ट्स वाउचर, तृतीय स्थान वाले को 5100 रुपए का स्पोर्ट्स वाउचर दिया जाएगा। चौथे से दसवें स्थान पर आने वाले को एक-एक ट्रैक सूट और 11 से 20 वे स्थान वाले प्रत्येक सहभागी को स्पोर्ट्स शूज उपहार स्वरूप दिए जाएंगे।
आयोजन की तैयारी के तहत गोशाला मैदान में पोस्टर विमोचन किया गया जिसमें एबीवीपी जोधपुर प्रांत मंत्री पूनम भाटी, संयुक्त निर्देशक शिक्षा विभाग जोधपुर सीमा शर्मा,जिला अधिकारी प्राथमिक शिक्षा माध्यमिक शिक्षा,सुनील प्रसाद उपजिला शिक्षा अधिकारी कमलेश त्रिपाठी, गोशाला मैदान शाला क्रीड़ा संगम सुमित्रा पंवार, उपजिला शिक्षा अधिकारी, प्रांत कोषाध्यक्ष प्रमोद मेहरा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह