पहलगाम आतंकी हमले के बाद अजमेर में हाई अलर्ट: रेलवे स्टेशन और होटलों में सघन तलाशी अभियान
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घटना के बाद अजमेर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। बुधवार रात को अजमेर में पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध लोगों और वाहनों की पड़ताल की। चेकिंग करने वाले पुलिस दल में हथियारबंद जवान भी शामिल किए गए।
पुलिस टीम हाइवे पर आने-जाने वाले वाहन, होटल-रेस्टॉरेंट और ठहरने के स्थानों की भी चेकिंग कर रही है। वहीं अजमेर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ एवं जीआरपी ने चौकसी बरतते हुए संयुक्त सर्च अभियान चलाया। वेटिंग एरिया, पार्किंग, प्लेटफॉर्म, एफओबी सहित अन्य जगहों पर सर्च किया गया। साथ ही रेलवे स्टाफ और कुलियों से समझाइश की गई कि वे किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखे या कोई लावारिस वस्तु के बारे में जानकारी मिले तो तत्काल सूचित करें।
पुष्कर में पुलिस ने होटल और धर्मशालाएं खंगाली
पुष्कर थाना पुलिस टीम ने शहर के होटल, रिजॉर्ट और धर्मशालाएं खंगाली। सभी जगहों पर रजिस्टर चेक किए। होटल और रिजॉर्ट संचालकों को बिना आईडी किसी को भी ठहराने की अनुमति नहीं देने की हिदायत दी। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा गया। सीसीटीवी कैमरे चालू रखने के निर्देश भी दिए गए। सीआई विक्रम सिंह ने ब्रह्मा मंदिर में तैनात पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने और ड्यूटी मुस्तैदी से करने को कहा।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर