पहलगाम हमले के बाद बादशाह का भावुक पोस्ट, म्यूजिक लॉन्च को टालने का किया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है और इस त्रासदी का असर अब मनोरंजन जगत में भी देखने को मिल रहा है। मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने इस हमले के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपनी आगामी म्यूजिक रिलीज को स्थगित कर दिया है, ताकि इस दुखद समय में देश के साथ एकजुटता दिखाई जा सके।
हमले से टूटा बादशाह का दिल
बादशाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा कर इस फैसले की जानकारी दी, जिसमें उन्होंने पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों के प्रति सम्मान और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की। बादशाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि पहलगाम में आम नागरिकों पर हुए इस क्रूर हमले से उनका दिल टूट गया है।
बादशाह की पोस्ट
उन्होंने कहा, 'हम इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों और पूरे देश के साथ गहरी संवेदना के साथ खड़े हैं। सम्मान और इस दुखद क्षति को स्वीकार करते हुए, हमने अपनी रिलीज को अभी के लिए टालने का फैसला किया है। आज हम उन लोगों की याद में रुकते हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई, और एकता व संवेदना के साथ इस दुख को महसूस करते हैं।'
कई सितारों ने की पहलगाम हमले की निंदा
पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों को उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाकर मार दिया गया, जिसने पूरे देश में गुस्से की लहर दौड़ा दी है। बादशाह के अलावा बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने इस हमले की निंदा की और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, अभिनेत्री दिशा पटानी की बहन एक्स आर्मी ऑफिसर खुशबू पटानी ने भी इस हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई और युद्ध की मांग की थी।
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर