अवैध कॉलोनी का निर्माण करने वालों पर करें कार्रवाई : राज्यमंत्री गौर
भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गुरुवार को वार्ड 56 में क्षेत्रवासियों से जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और एसडीएम को अवैध कॉलोनाइजर्स के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान आनंद बिहार कालोनी और नरेंद्र नगर बरखेड़ा पठानी की महिलाओं ने राज्यमंत्री गौर को बताया कि बिल्डर ने प्लॉट बेच दिए। पानी, बिजली और नाली जैसी कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि एक पेट्रोल पंप संचालक ने अटल चौराहे से 80 फीट रोड पर अतिक्रमण कर आम रास्ता बंद कर दिया है। रहवासियों ने वैकल्पिक मार्ग देने की मांग की। स्थानीय नागरिकों ने अधूरे पड़े सुलभ शौचालय का निर्माण पूरा कराने की मांग की।
माता मंदिर बरखेड़ा पठानी में महिलाओं ने नाली की सफाई नहीं होने, कचरा नहीं उठाने की शिकायत की। राज्यमंत्री गौर ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए लापरवाही करने वाले कर्मचारियों ने कार्य प्रणाली में सुधार नहीं किया, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। साकेत नगर सेक्टर-3डी नुपुर बाल उघान के नागरिकों ने पार्क में असामाजिक तत्वों के कब्जा कर अवैध कॉमर्शियल गतिविधियां संचालित किये जाने की शिकायत की। यहां जर्जर हो चुकी सीवेज लाइनों से सड़कों पर गंदा पानी बहने की बात भी उठाई गई। राज्यमंत्री गौर ने बताया कि नई पाइप लाइन का निर्माण अमृत फेज-2 के तहत शीघ्र कराया जायेगा।
राज्यमंत्री गौर के साथ पार्षद नीरज सिंह, प्रताप सिंह बेस, लीलाधर मालवीय, तुलाराम नामदेव, सुनील दबे सहित सैकड़ों की संख्या में रहवासी, कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव