पश्चिमी विक्षोभ का असर, राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं संभव
राजस्थान में भीषण गर्मी और तेज अंधड़ का दौर आज से शुरू हो रहा है। प्रदेश में अगले पांच दिनों के लिए जबरदस्त हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रबल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज यहां कई इलाकों में तेज अंधड़ के साथ हल्की बारिश की चेतावनी भी जारी कर दी गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों में प्रदेश का तापमान 2 से 3 डिग्री और बढ़ेगा और प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के साथ रात के समय भी हीट वेव्स चलेंगी। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद तेज आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है।
मई का पहला सप्ताह लाएगा राहत
मई के पहले सप्ताह में पूर्वी हवाएं प्रभावी होने व बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान तापमान में कुछ कमी आने से हीट वेव्स से राहत मिल सकती है।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान की बात करें तो पिलानी सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया है, वहीं बाड़मेर में 44.4 डिग्री तापमान रहा। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज गुलाबी शहर का पारा 40 डिग्री के स्तर पर ही बना रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है, मौसम साफ रहेगा। अन्य शहरों के तापमान में अजमेर अधिकतम 40.8 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 41.8, अलवर में 44, पिलानी में 44.5, सीकर में 40.5, कोटा में 43.6, जैसलमेर में 43.1, बीकोनर में 42.9, जोधपुर में 41.8, व गंगानगर में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आंधी-बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक में तेज आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर! 17 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री बंद, सफर प्रभावित
क्या धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लौटेगा छात्रों का भरोसा? शिक्षा संकट पर बड़ी बहस
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर बोले- 'राहा को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हूं'
आज इन 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इंदौर-भोपाल में भी बरसेंगे बादल
कच्चा तेल, बॉन्ड यील्ड और ग्लोबल संकेतों से बाजार पर दबाव, निवेशक क्या करें?
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
'इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं', सरकार और CJP के बीच आज निर्णायक वार्ता
नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का अनोखा नजारा, दिल्ली में अफगानिस्तान होगा मेजबान