अर्धशतक के बाद चौंकाने वाला मोड़, मुंह पर लगी गेंद से घायल हुए अथानाजे
क्रिकेट में रोमांच है तो कभी-कभार जान का खतरा भी पैदा हो जाता है. कुछ ऐसा ही वेस्टइंडीज में चल रही ब्रेकआउट T20 लीग के एक मैच में भी देखने को मिला, जहां बिना हेलमेट के बैटिंग कर रहे एक बल्लेबाज के मुंह पर गेंद लगने की दिल दहला देने वाली घटना घटी. जिस बल्लेबाज के साथ ये हादसा हुआ उसका नाम एलिक अथानाजे है. लाइव मैच में कैरेबियाई बल्लेबाज के साथ जब हादसा हुआ तब वो अर्धशतक जमाकर बैटिंग कर रहा था.
चोट लगने से पहले 34 गेंदों पर पूरा किया अर्धशतक
ब्रेकआउट T20 लीग में विंडवार्ड आइलैंड और गुयाना रेनफॉरेस्ट के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. इस मुकाबले में विंडवार्ड आइलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. एलिक अथानाजे भी इसी टीम का हिस्सा थे, जो कि सिर्फ 9 रन पर ओपनिंग जोड़ी के टूटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे थे. अथानाजे ने तेज-तर्रार बैटिंग की नुमाइश की और 34 गेंदों पर ही अर्धशतक पूरा कर लिया.
50 रन के स्कोर पर कर रहे थे बल्लेबाजी, जब घटी घटना
50 रन के स्कोर पर खेलते हुए सामने स्पिनर को देखते हुए अथानाजे ने हेलमेट नहीं पहन रखा था. और, तभी उनके साथ घटना घट गई. गुयाना रेनफॉरेस्ट टीम के स्पिनर लतीफ की अगली गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में अथानाजे से मिसटाइम हुआ और वो गेंद सीधा उनके मुंह पर जा लगी. गेंद लगते ही अथानाजे ने अपने मुंह को पकड़ लिया. गनीमत रही कि ज्यादा चोट नहीं आई और वो फिर से खेलने के लिए तैयार हो गए. मगर उस घटना ने पल भर के लिए लोगों को सकते में जरूर डाल दिया था.
91 रन बनाकर नाबाद रहे अथानाजे
अथानाजे ने उस चोट के लगने के ठीक बाद अगली गेंद को छक्के के लिए मारा. उन्होंने आगे अपने स्कोर में 41 रन और जोड़े. एलिक अथानाजे 57 गेंदों पर 91 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. उनकी धुआंधार पारी की बदौलत विंडवार्ड आइलैंड ने 20 ओवर में 166 रन बनाए. जवाब में 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुयाना रेनफॉरेस्ट 141 रन ही बना सकी और 25 रन से मुकाबला हार गई.
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
बिजासन माता मंदिर में श्रद्धालुओं की पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए