पहलगाम हमले के बाद उदयपुर में सुरक्षा एजेंसियों का अलर्ट मोड
पहलगाम में आतंकी घटना के बाद उदयपुर पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की स्थानीय टीमों ने आज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर जांच की। हर संदिग्ध वस्तुओं की पड़ताल की। टीम ने उदयापोल स्थित केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड पर भी चप्पे-चप्पे को छान मारा। बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) की गाड़ी में आए टीम के सदस्यों ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन की पार्किंग को देखा। पुलिस डॉग स्क्वायड को लेकर टीम ने मादक पदार्थों व विस्फोटकों का पता लगाने और अपराधियों पर नजर रखने के लिए पूरे एरिया का राउंड किया।
इस दौरान बस स्टैंड की पार्किंग में बरसों से धूल जमी गाड़ियों को लेकर आपत्ति जताई। पार्किंग ठेकेदार से इन गाड़ियों के बारे में पूछा। स्थानीय सूरजपोल पुलिस को टीम ने कहा- इन गाड़ियों के मालिकों का पता लगाया जाए। टीम ने ठेकेदार को साफ कहा कि ऐसी गाड़ियों के बारे में पूरी जानकारी रखी जाए और इस तरह से लंबे समय तक गाड़ियां खड़ी नहीं रहनी चाहिए।
इस दौरान वहां खड़ी गाड़ियों के पूरे घेरे की तरफ डॉग स्क्वायड के साथ टीम ने दौरा किया। ठेकेदार की और से यहां आने वाली गाड़ियों के बारे में भी जानकारी ली। टीम ने रेलवे स्टेशन पर भी पूरे इलाके को छानकर मारा।
टीम इंचार्ज मुकेश कुमार नागदा ने बताया- जम्मू-कश्मीर की घटना को देखते हुए सीआईडी उदयपुर जोन के अधिकारी डॉ विक्रम सिंह के निर्देशन पर बीडीएस टीम ने चेकिंग की। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध लोगों की तलाशी ली और जानकारी ली।
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
जजों की रिटायरमेंट उम्र पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राजस्थान मामले में बड़ा फैसला
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
खाटू श्यामजी को लेकर कथावाचक की टिप्पणी पर बवाल, विरोध के बाद मांगी माफी
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में