एनकाउंटर में ढेर हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर, 20 केस थे दर्ज, एक साथी फरार
हापुड़। नोएडा एसटीएफ यूनिट व दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार में मुठभेड़ के दौरान लॉरेंस गैंग के शार्प शूटर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मारा गया बदमाश गाजियाबाद के लोनी का नवीन कुमार है।
बदमाश से एक बाइक, पिस्टल, दो कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है। बदमाश के खिलाफ दिल्ली व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ नोएडा यूनिट व दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को इनपुट मिला था कि लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर गाजियाबाद के लोनी का नवीन कुमार किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हापुड़ की तरफ आ रहा है।टीम ने हापुड़ पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद संयुक्त पुलिस टीमों ने कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
दो मुकदमों में सुनाई जा चुकी थी सजा
जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बदमाश मौके पर ही मारा गया। पुलिस ने बदमाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी मिली है कि बदमाश के खिलाफ दिल्ली व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों हत्या, अपहरण, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती समेत अन्य मामलों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दो मुकदमों में उसे न्यायालय ने सजा भी सुनाई थी।
दिल्ली में लूट को दिया था अंजाम
पिछले दिनों दिल्ली के फर्श बाजार में बदमाश ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में वह वांछित चल रहा था। बदमाश के खिलाफ मकोका की कार्रवाई भी की गई थी।आरोपितों ने 8 दिसंबर को दिल्ली के फर्श बाजार में बर्तन व्यापारी सुनील जैन की हत्या की थी। एक बदमाश फरार बताया जा रहा है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ के अंकुर और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के विजेंद्र घायल हुए हैं।
Infosys के Q1 रिजल्ट से पहले दबाव में शेयर, जानें कैसी रह सकती है परफॉर्मेंस
रिकॉर्ड से बस 16 रन दूर अभिषेक शर्मा, कोहली-केएल राहुल वाले एलीट क्लब में एंट्री तय?
मुख्यमंत्री का बड़ा दौरा आज, 340 करोड़ के विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला
शास्त्री की ड्रीम वनडे XI में एंडरसन और जहीर को नहीं मिली जगह, कप्तानी पर भी बड़ा फैसला
अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर, तेहरान ने दी बड़े हमले की धमकी
हुमा कुरैशी जंतर-मंतर पहुंचीं, इमरान हाशमी ने मुंबई में किया मार्च; छात्र आंदोलन को मिला सितारों का साथ
पेपर लीक विवाद में नया मोड़, फास्ट ट्रैक कोर्ट पर विपक्ष ने उठाए सवाल
पेपर लीक पर बढ़ते विवाद के बीच मायावती का बयान, कहा- टकराव नहीं समाधान चाहिए
अटूट प्यार या अनोखा फैसला? तीन सगी बहनों ने एक ही युवक को बनाया पति