रीवा में आसमान से गिरी मौत की बिजली, पति-पत्नी और मासूम बेटे की मौत
रीवा: जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. आसमान से कहर बनकर धरती पर टूट कर गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक ही परिवार के 5 सदस्य बुरी तरह झुलस गए. हादसे में पति पत्नी समेत 8 वर्षीय मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि दो अन्य सदस्य बुरी तरह घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवाया.
कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली
दरअसल, दिल दहला देने वाली यह घटना सेमरिया थाना क्षेत्र के बाबूपुर नैनाशक्ति गांव की है. यहां पर रहने वाले 32 वर्षीय आशीष वासुदेवा अपनी पत्नी और 8 वर्षीय मसूम बच्चे सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में स्थित आम के पेड़ के नीचे मड़ई बनाकर रहते थे. गुरुवार की दोहपर परिवार के सभी सदस्य आम के पेड़ के नीचे उसी मड़ई में मौजूद थे, इसी दौरान मौसम में बदलाव हुआ और अचानक से आसमान से कहर बनकर टूटी बिजली सीधा आम के पेड़ पर आ गिरी. बिजली गिरने से वासुदेवा परिवार के सभी सदस्य उसकी चपेट में आ गए.
पति पत्नी समेत मासूम की हुई दर्दनाक मौत
आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 32 वर्षीय आशीष वासुदेवा, उसकी 26 वर्षीय पत्नी ज्योति वासुदेवा और 8 वर्षीय बेटे किशन वासुदेवा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य बुरी तरह झुलस गए. आसपास मौजूद लोग दौड़कर तत्काल घटना स्थल पहुंचे और घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे. पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल भिजवाया और घटना की जांच शुरू की.
मौके पर मौजूद पुलिस की टीम
घटना को लेकर एसपी विवेक सिंह ने बाताया कि, ''सेमरिया थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 5 सदस्यों पर आकाशीय बिजली गिरी थी. बिजली की चपेट में आकर मासूम समेत उसके माता और पिता की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य बुरी तरह से झुलस कर घायल हो गए. पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है. घटना की जांच की जा रही है. पुलिस और प्रशनिक टीम के द्वारा पीड़ित परिवार को मदद उपलब्ध कराई जाएगी.''
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में