विधायकों ने गांवों में की श्रमदान की अपील, 5 जून से शुरू होगा ‘अमृतं जलम्’ अभियान
जयपुर के रामगढ़ बांध में 5 जून को आयोजित होने वाले वृहत् श्रमदान कार्यक्रम के लिए विधायकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। थौलाई गांव में गुरुवार को विधायक महेंद्रपाल मीना ने ग्रामीणों के साथ मीटिंग में कहा कि बांध में पानी लाने का सपना जरूर साकार होगा। राज्य सरकार ने ईआरसीपी-पीकेसी संशोधित (राम सेतु लिंक) परियोजना को मंजूरी देने के साथ रामगढ़ बांध को योजना के प्रथम फेज में शामिल किया है। रामगढ़ बांध में ईसरदा बांध से पानी लाने के लिए 1915 करोड़ मंजूरी करके टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं।
विधायक ने ग्रामीणों से पांच जून को रामगढ़ बांध पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि रामगढ़ बांध में पानी लाने को लेकर मुख्यमंत्री व सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। इसके साथ ही विधायक खराना, बिरासना, नक्चीघाटी, खवारानीजी, गांवली, गोपाल्यालवास व आंधी सहित अन्य गांवों में भी दौरा कर श्रमदान कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। रामगढ़ बांध पर मुख्यमंत्री सहित जयपुर जिले के सभी जनप्रतिनिधियों सांसद व विधायकों के आने की सूचना से आम जनता में भी खुशी की लहर है।
5 जून को आएंगे मुख्यमंत्री- मीना
विधायक मीना ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा राजस्थान पत्रिका के ’अमृतं जलम्’ अभियान के तहत पूरे प्रदेश के बांधों व जलाशयों की साफ सफाई, मिट्टी खुदाई व गाद निकालने के लिए श्रमदान करके शुरूआत करेंगे।
आमेर में आज से शुरू होगा अभियान
-मालवीयनगर विधायक कालीचरण सराफ ने कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक में कहा कि सोशल नेटवर्क के जरिए भी लोगों से अपील की जाएगी। श्रमदान के लिए लोग तैयार हैं।
-आमेर विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा ने बताया कि रामगढ़ बांध को लेकर आमेर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार से गांव-ढाणियों में आमजन को जागरूक करने के लिए जन जागरण अभियान की शुरूआत करेंगे।
-शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग में 5 जून को जमवारामगढ़ बांध पर प्रस्तावित श्रमदान कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को भाग देकर भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
-किशनपोल विधायक अमीन कागजी ने कहा कि रामगढ़ बांध पर श्रमदान में सहभागिता के लिए शनिवार को किशनपोल क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग रखी गई है।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में