नेहरू तलाई में हजारों की संख्या मंे मछलियों सहित जलीय जीवों की मौत/ तुरंत सफाई करवाकर राहगीरों व कॉलोनिवासियों को राहत दिलाएं
भीलवाड़ा। पीपुल फॉर एनीमल्स के प्रदेश प्रभारी पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू ने जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास सचिव से शहर की प्राचीन नेहरू तलाई में हजारों की संख्या में मछलियों और अन्य जलीय जीवों की मौत पर तत्काल कार्यवाही करने का आग्रह किया। जाजू ने मामले मंे न्यास सचिव ललित गोयल से दूरभाष पर चर्चा कर कहा कि यदि नेहरू तलाई की सफाई और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए तुरंत कदम नहीं उठाए गए, तो मृत जलीय जीवों से आसपास के क्षेत्र में गंभीर बीमारियां फैल जाएगी। उन्होंने तत्काल नेहरू तलाई की सफाई करवाने एवं बदबू से निजात के लिए दवाई छिड़काने की मांग की साथ ही जब तक सड़ांध एवं बदबू आ रही है नेहरू उद्यान में प्रातः एवं सायं भ्रमण करने वाले व्यक्तियों के उद्यान में प्रवेश को रोकने की मांग की है।
जाजू ने बताया कि उनके द्वारा अनेक बार नेहरू तलाई की सफाई एवं उससे सड़ांध आने के मामले में जिला प्रशासन एवं नगर विकास न्यास को पत्र लिखे गये हैं बावजूद उसके समय पर नेहरू तलाई की सफाई नहीं की गई है एवं प्रतिदिन शहर की अनेक कॉलोनियों का मलमूत्र वाला गंदा पानी धांधोलाई में जा रहा था जिससे पानी में ऑक्सीजन की कमी हो गई और हजारांे की संख्या में जलीय जीवों की अकाल मृत्यु होकर वे नेहरू तलाई के कोनों पर जमा हो चुके हैं एवं पानी से तीव्र दुर्गंध आ रही है। जाजू ने न्यास के जिम्मेदार अधिकारियों की इस मामले में जवाबदेही तय करने की बात भी कही।
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत, अब देशभर में मिलेगा 25 लाख तक कैशलेस इलाज
जयपुर में शहरी सेवा शिविरों का फॉलोअप शुरू, 31 अगस्त तक लंबित मामलों का होगा निस्तारण
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस