राजस्थान में हुई हत्या, यूपी में मिला शव: 30 साल की युवती की जिंदगी में कब बन गए अपने ही दुश्मन?
Crime News: राजस्थान के धौलपुर जिले में रहने वाली तीस साल की विवाहिता के मर्डर का राज उत्तर प्रदेश की पुलिस ने खोल दिया हैं। महिला के पिता और पति को अरेस्ट कर लिया गया है। जेठ को भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है, हांलाकि वह फरार बताया जा रहा है। मामला बेहद ही हैरान करने वाला है। पूरा घटनाक्रम शनिवार का है और रविवार को यूपी की आगरा पुलिस ने इस केस का खुलासा कर दिया है।
राजस्थान में मर्डर, यूपी में मिला शव
दरअसल धौलपुर जिले के कौलारी थाना इलाके का यह मामला है। थाना क्षेत्र में रहने वाली तीस साल की सुनीता की हत्या कर उसका शव नजदीक के जिले यूपी के आगरा में फेंक दिया गया। शनिवार तड़के हत्या की गई और दोपहर में शव वहां पर फेंका गया। सुनीता की बहन को इसकी जानकारी मिली तो उसने पुलिस को जानकारी दी और बार में जांच पड़ताल शुरू हुई। पता चला कि आगरा शहर के खेरागढ़ थाना इलाके में स्थित भोपुर गांव की सड़क पर सुनीता का शव मिला। यह सड़क राजस्थान के धौलपुर जिले के बिल्कुल नजदीक है।
पति मारपीट करता था, देवर के साथ शादी करना चाहती थी सुनीता
जांच में सामने आया कि सुनीता के पति पवन से उसकी अनबन थी। सुनीता पवन के चचेरे भाई विष्णु के संपर्क में थी और उसके साथ शादी करना चाहती थी। इसकी जानकारी पवन ने सुनीता के पिता को दी तो वे भी नाराज हो गए। जेठ पहले ही नाराज चल रहा था। शनिवार तड़के पिता, पति और जेठ ने मिलकर गला दबाकर पवन के घर में ही सुनीता की हत्या कर दी। उसके बाद लाश को यूपी के आगरा शहर में फेंक आए। लेकिन पुलिस ने राज खोल दिया। सुनीता की बहन ने पुलिस को बताया कि वे तीन बहनें हैं। तीनों की शादी साल 2010 में हुई थी। पवन शराब पीकर सुनीता से मारपीट करता था। पिता का भी कोई सपोर्ट नहीं था। वह पवन के चचेरे भाई विष्णु के साथ नई गृहस्थी बसाना चाहती थी। लेकिन उसकी हत्या कर दी गई।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में