तीन दिन में बदल गया प्रदेश का मंजर: कई फैक्ट्रियां सीज, दर्जनों FIR, मचा हड़कंप
Fake Fertilizer Factories Seized In Rajasthan: बारिश के मौसम से पहले राजस्थान में मानों हड़कंप सा मचा हुआ है। बारिश से पहले किसान खेतों में ड़ालने के लिए बड़ी मात्रा में खाद खरीदते हैं। लेकिन पिछले तीन दिनों में प्रदेश के कई शहरों में नकली खाद के मामले सामने आने के बाद से हचलच मची हुई है। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा लगातार रेड कर रहे हैं और नकली उर्वरकों की फैक्ट्रियां पकड़ रहे हैं। ऐसे में पिछले तीन से चार दिन में जितनी फैक्ट्रियां सीज हो गई हैं, उतनी आज तक नहीं हुई हैं। कई एफआईआर भी हो चुकी हैं।
दरअसल अजमेर के नजदीक किशनगढ़ में ज्यादातर रेड की गई है। वहां पर बड़ी संख्या में उर्वरक और खाद की फैक्ट्रियां हैं। ऐसे में जब कृषि मंत्री सामान्य रूप से जांच पड़ताल करने पहुंचे तो भांड़ा फूट गया। एक, दो, तीन… कई फैक्ट्रियों में जाकर उर्वरक जांच की। कुछ अंदेशा हुआ तो एक्सपर्ट्स को मौके पर बुलाकर उनसे भी जांच कराई। पता चला कि सारा माल ही नकली है। कट्टों में हजारों किलो माल भरा हुआ था सब जब्त किया गया।
तीन चार दिनों से लगातार चल रही छापेमारी के बाद अब तक 13 फैक्ट्रियां सीज कर दी गई है। उनमें से तीन के पास तो उर्वरक बेचने का लाईसेंस ही नहीं है। इन लोगों पर अब तक सात एफआईआर कराई गई है। बताया जा रहा है कि करीब तीस से ज्यादा फैक्ट्रियां निशाने पर थीं। उनमें से करीब 25 की जांच की गई। उनमें से 13 को सीज किया गया है। इन फैक्ट्रियों में बड़ी मात्रा में जिप्सम, एसएसपी, डीएपी, पोटाश जैसे उर्वरक नकली मिले हैं। इनमें ईंटों का चूरा, मार्बल डस्ट और अन्य मिलावट की गई है। जिन कट्टों को सील किया गया है वे बिहार, यूपी, हरियाणा लिखा हुआ है। माना जा रहा है कि इन राज्यों में भी नकली खाद सप्लाई की जाती थी।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में