बहू बनी गोल्ड चोर, अपने पैसे हारे तो ससुराल की तिजोरी से उड़ा दिया 40 तोला सोना
देश में कई लोगों को ऑनलाइन गेम्स की लत है. बहुत से लोग ऑनलाइन गेम्स के फेर में पड़कर पैसा हारकर कर्ज में डूब रहे हैं. इसके बाद अपराध का रास्ता अपना ले रहे हैं. राजस्थान के डूंगरपुर जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां एक बहू ने ऑनलाइन गेम के चक्कर में पहले तो अपने पैसे गंवा दिए. फिर उसकी भरपाई के लिए अपने घर में तीजोरी से 40 तोला सोना चोरी कर डाला.
पुलिस ने चोरी का खुलासा कर आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है. ये मामला डूंगरपुर के दोवड़ा थाना इलाके का है. दोवड़ा थाने के थानाधिकारी तेजकरण ने बताया कि चोरी का ये मामला हथाई गांव का है. 19 जून को हथाई गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने चोरी के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. उसकी शिकायत के आधार पर थाने में मामला दर्ज किया गया था.
घर का सारा सामान बिखरा था
व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया था कि 18 जून को उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी. घर पर उसका बेटा और बहू ही थे. व्यक्ति ने बतााया कि 18 जून को वो भी अपने घुटनों का इलाज कराने डूंगरपुर चला गया था. अगले दिन सुबह जब वो घर पहूंचा तो उसकी बहू से उसे पता चला कि घर में चोरी हो गई है. घर का सारा सामान बिखरा था. 40 तोला सोना गायब था. इसके बाद बहू और बेटे ने चोरी की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया.
बहू ने कुबूल की चोरी की बात
इसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की. पुलिस को जांच के दौरान बहू की गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की. पूछताछ में बहू ने चोरी करने की बात कुबूल कर ली. उसने बताया कि वो ऑनलाइन गेम खेलने की आदी है. गेम में पैसे हारने के कारण उसकी भरपाई के लिए उसने चोरी का प्लान बनाया. पिलहाल पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है.
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
मां-बाप की आंखों के सामने उजड़ा परिवार, पिछोला झील में डूबने से बच्ची की मौत