यूपीएससी ने जारी किया सीडीएस-2 एग्जाम शेड्यूल
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (CDS 2) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था उनकी परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर 2025 तक करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व जारी किये जायेंगे।
एग्जाम डेट एवं शिफ्ट
यूपीएससी की ओर जारी अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा का आयोजन रविवार 14 सितंबर 2025 को करवाया जायेगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित केंद्रों पर तीन शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट में अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित होगी जिसके लिए टाइमिंग सुबह 9 से 11 बजे तक रहेगी। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक होगी जिसमें जनरल नॉलेज विषय की परीक्षा संपन्न होगी। तीसरी शिफ्ट में एलिमेंट्री मैथमेटिक्स विषय की परीक्षा होगी जिसके लिए टाइमिंग शाम 4 से 6 बजे तक रहेगी।
एग्जाम पैटर्न
यूपीएससी सीडीएस II एग्जाम तीन विषयों से कुल 100-100 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को कुल 120 मिनट यानी 2 घंटे का समय प्रदान किया जाता है। इसमें से अंग्रेजी विषय से 100 प्रश्न, सामान्य ज्ञान से 100 प्रश्न और प्रारंभिक गणित विषय से 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को 1 अंक प्रदान किया जाता है। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग भी दी जाती है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की कटौती की जाती है।
जो अभ्यर्थी रिटेन टेस्ट में सफलता प्राप्त कर लेते हैं उनको एसएसबी (SSB) इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाता है। इंटरव्यू कुल 300 अंकों के लिए होता है। सभी चरणों के सम्पन्न होने के बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी की जाती है। जिनका नाम इस लिस्ट में दर्ज होता है उन्हें रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाती है। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी