नरसिंहपुर जिला अस्पताल में सरेआम हत्या, अंदर इंतजार में बैठा था युवक, छात्रा के आते ही काट दी गर्दन
नरसिंहपुर। जिला अस्पताल में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब इमरजेंसी वार्ड के बाहर खड़ी 12वीं की छात्रा पर एक युवक ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। लड़की को बुरी तरह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। छात्रा की पहचान संध्या चौधरी (पिता हीरालाल चौधरी) के रूप में हुई है, जो सांकल रोड, पटेल वार्ड गली नंबर 3 की रहने वाली थी और एमएलबी स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। शुक्रवार को वह किसी काम से जिला अस्पताल पहुंची थी। छात्रा इमरजेंसी वार्ड के रूम नंबर 22 के बाहर जैसे ही पहुंची, वहां पहले से मौजूद एक युवक ने अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। मौके पर मौजूद नर्सिंग ऑफिसर नलिन के मुताबिक, आरोपी ने काली शर्ट पहन रखी थी। वह लड़की को पकड़कर मारने लगा। नर्सिंग स्टाफ ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपी ने उन्हें भी धमकाया “हट जाओ, वरना तुम्हें भी मार दूंगा।”
जैसे ही वारदात की जानकारी अस्पताल प्रशासन को लगी वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही SDM और कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अस्पताल परिसर क घेराबंदी कर लिया गया। घायल छात्रा को तुरंत इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया, लेकिन ज्यादा खून बह जाने से कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर मिले CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हमला किस वजह से किया गया अभी स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग या रंजिश की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अधिकारी फिलहाल जांच पूरी होने तक कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हैं। अस्पताल में सुरक्षा को लेकर भी तमाम सवाल उठ रहे हैं। छात्रा का पोस्टमॉर्टम शनिवार को कराया जाएगा।
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव