फिरोजाबाद नेशनल हाईवे पर चलती बाइक पर कपल रोमांस का Video हुआ Viral
लखनऊ। रियल लाइफ को दरकिनार कर आजकल युवा रील लाइफ को वरीयता दे रहे हैं। इसके लिए वे बेशर्मी की हद को पार कर रहे हैं और ऐसी शर्मनाक हरकतें कर रहे हैं, जिनको देख लोग नजर झुकाने पर मजबूर हैं।
नेशनल हाईवे या फिर स्टेट हाईवे पर कार में अश्लीलता के तमाम प्रकरण सामने आने के बाद अब बाइक पर भी लोगों को खुल्लमखुल्ला रोमांस करने में शरम नहीं आ रही है। गौतमबुद्ध नगर में बाइक पर युवक-युवती के रोमांस पर तो पुलिस ने 53 हजार रुपये का चालान किया था।
ताजा प्रकरण सुहागनगरी फिरोजाबाद का है, जहां शुक्रवार रात से आगरा–कानपुर नेशनल हाईवे पर चलती बाइक पर कपल के रोमांस का वीडियो वायरल है। राहगीर ने पहले तो उनको समझाया, लेकिन उनके न मानने पर वीडियो वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फिरोजाबाद में शुक्रवार रात करीब 10 बजे युवक-युवती चलती हुई बाइक पर रोमांस कर रहे थे। लड़की बाइक की पेट्रोल की टंकी पर लेटी हुई थी और युवक बाइक ड्राइव कर रहा था। आगरा-कानपुर हाईवे पर बाइक पर कपल का खतरनाक रोमांस सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। ऐसी लापरवाही न केवल उनकी, बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डालती है।
इसी दौरान एक राहगीर ने उनको टोका और कहा कि भैया यह तो गलत कर रहे हो तो युवका बोला-चलो जाओ अपना काम करो। राहगीर बोला कि इस काम के लिए एक क्वार्टर बना लो या कमरा ले लो तो युवक बोला कि जाओ यार अपना काम करो।
एक और राहगीर ने इनकी हरकत पर आपत्ति की और बोला कि हसबैंड वाइफ हो तो घरे जगा न थी भईयों। युवती ने कहा कि जाओ भैया यार। राहगीर बोला कि यार ये तो गलत है तो युवती ने कहा कि Don't Disturb Me। राहगीर ने कहा कि अरे तो तुम न घरे कर लेते आराम सो तो बाइक सवार युवक बोला कि ज्यादा डिस्टर्ब मत करो अपनों काम से काम रख लो। कपल की शर्मनाक और खतरनाक हरकत और बाइक की पेट्रोल टंकी पर लेटी लड़की को देख लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देखना है यूपी पुलिस किन-किन धाराओं में चालान करती है।
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन