लेना चाहते हैं बरसात का पूरा आनंद, तो मुन्नार की इन 5 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर
नई दिल्ली। मानसून का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं, हरियाली और बारिश की मधुर फुहारें लेकर आता है। यही वह समय होता है जब प्रकृति अपने पूरे शबाब पर होती है और घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप मानसून में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मुन्नार (Munnar Trip in Monsoon) आपके लिए परफेक्ट है। केरल के इस खूबसूरत हिल स्टेशन में मानसून का अलग ही मजा आता है। चाय के बागानों से घिरी हुई यह जगह बारिश में और भी ज्यादा सुंदर लगती है। आइए जानते हैं कि मानसून में मुन्नार क्यों घूमने के लिए बेस्ट है और कैसे आप यहां अपनी ट्रिप को मजेदार बना सकते हैं।
मुन्नार का मानसून मैजिक
मुन्नार वेस्टर्न घाट माउंटेन रेंज पर बसा हुआ है। इसलिए यहां का मौसम साल भर सुहावना रहता है। लेकिन मानसून के दौरान यहां की हरियाली और झरने और ज्यादा खूबसूरत हो जाते हैं। जून से सितंबर के बीच मुन्नार में मॉनसून का आनंद लिया जा सकता है। बारिश की बूंदें जब चाय के पत्तों पर गिरती हैं, तो मन मोह लेने वाली खुशबू फैल जाती है। इसलिए इस मौसम में मुन्नार की खूबसूरती को टक्कर देने वाली बहुत कम ही जगहें हैं।
मुन्नार में मानसून में घूमने की बेस्ट जगहें
एराविकुलम नेशनल पार्क
यह नेशनल पार्क नीलकुरिंजी फूल के लिए मशहूर है, जो 12 साल में एक बार खिलता है। मानसून के समय यहां की वादियां हरी-भरी हो जाती हैं और ट्रैकिंग का मजा दोगुना हो जाता है।
मट्टुपेट्टी डैम
बारिश के मौसम में मट्टुपेट्टी डैम का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। यहां आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं और आसपास के हरे-भरे पहाड़ों को निहार सकते हैं।
टॉप स्टेशन
मुन्नार से लगभग 32 किमी दूर स्थित टॉप स्टेशन से आप बादलों को छूते हुए नजारे देख सकते हैं। मानसून में यहां का नजारा बिल्कुल स्वर्ग जैसा लगता है।
चाय के बागान
मुन्नार की पहचान ही यहां के विशाल चाय के बागान हैं। मानसून में इनकी हरियाली और भी निखर आती है। अगर आप टी लवर हैं, तो टाटा टी म्यूजियम भी घूम सकते हैं, जहां चाय बनाने की प्रक्रिया के बारे में काफी डीटेल में जानकारी मिलती है।
अटुकल वॉटरफॉ
बारिश के मौसम में अटुकल झरना अपने पूरे वेग से गिरते हैं। यहां का शांत वातावरण और झरने का शोर मन को सुकून से भर देता है।
मानसून में मुन्नार घूमने के टिप्स
- बारिश के कारण रास्ते फिसलन भरे हो सकते हैं, इसलिए अच्छी ग्रिप वाले जूते पहनकर चलें।
- रेनकोट या छाता जरूर साथ रखें।
- मानसून में कीड़े-मकौड़े ज्यादा होते हैं, इसलिए मॉस्किटो रिपेलेंट ले जाएं।
- कैमरा जरूर ले जाएं, क्योंकि मुन्नार में मानसून की फोटोग्राफी बेहतरीन होती है।
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
स्कूल बस चालक की लापरवाही, बच्चों से भरी बस नदी में फंसी; मचा हड़कंप
बारिश बनी रेलवे के लिए आफत, पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित और रद्द
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित