Monsoon IN UP : यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ में 178 मिमी बारिश से जलभराव
Monsoon IN UP : यूपी में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। सोमवार को कई जिलों में अच्छी बरसात हुई। राजधानी लखनऊ के कई इलाके बारिश से जलमग्न हो गए।
उत्तर प्रदेश में दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बाद हुई जोरदार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को यूपी के मेरठ, एटा, संभल, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, फर्रुखाबाद, आगरा, कानपुर, बाराबंकी, वाराणसी, गोरखपुर समेत उत्तराखंड और नेपाल से सटे तराई के जिलों श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर आदि में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सोमवार को मेरठ में सर्वाधिक 178 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
मानसूनी बारिश के असर से प्रदेशभर में दिन के पारे में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के 22 अन्य जिलों में भारी बारिश और 48 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन व आसपास के इलाकों में।
यहां है भारी बारिश का येलो अलर्ट
फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
यहां है मेघगर्जन व वज्रपात होने की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ,गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
सोमवार को पांच सर्वाधिक बारिश वाले जिले
मेरठ- 178 मिमी
एटा- 166 मिमी
संभल- 164 मिमी
बिजनौर- 142 मिमी
मुजफ्फरनगर- 122 मिमी
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत, अब देशभर में मिलेगा 25 लाख तक कैशलेस इलाज