पति बोला- घूंघट कर ले, पत्नी ने बात नहीं मानी तो बच्चे को सड़क पर पटका
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में पति द्वारा पत्नी को घूंघट कराने की जिद नहीं मानना दंपति के बच्चे को भारी पड़ गया। पत्नी ने घूंघट नहीं किया तो पति ने अपने बच्चे को उठाकर सड़क पर पटक दिया। जिससे मासूम बच्चा घायल हो गया। बाद में आरोपी पिता को मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि मुस्कान अपने पति आजाद शाह के साथ बड़नगर बाजार खरीदारी के लिए आई थी। उमरिया गांव वापस लौटते समय बारिश होने लगी तो आजाद ने बेटे तनवीर को गोद में ले लिया। चामला नदी के ब्रिज के पास आजाद ने बाइक रोकी और मुस्कान से कहा कि गांव के लोग आसपास हैं, तुम घूंघट कर लो। मुस्कान के आनाकानी करने पर आजाद ने धमकी दी कि अगर तुमने घूघंट नहीं किया तो बच्चे को फेंक दूंगा। लेकिन, मुस्कान ने घूंघट नहीं किया, इससे गुस्साए पति ने बच्चे तनवीर को सड़क पर पटक दिया। इससे बच्चा चोटिल हो गया। मौके पर मौजूद ढाबा संचालक पीयूष मोरवाल ने तुरंत आजाद को पकड़ लिया और सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता आजाद को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने घायल बच्चे को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए बड़नगर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल उज्जैन रेफर किया गया। बाद में परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। सड़क पर पटके जाने से बच्चे के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात