पांच दिनों तक भाई के शव के पास भूखी-प्यासी बैठी रही बहन
हरचंदपुर। कस्बे में मन को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक मानसिक रूप से बीमार महिला पांच दिनों तक अपने भाई के शव के पास भूखी प्यासी बैठी रही। हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि पांच दिनों तक आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी नहीं हो सकी।
गुरुवार को जब घर से दुर्गंध आने लगी तो लोगों का इसके बारे में पता चल सका। पांच दिनाें तक भूखी प्यासी रहने से महिला की तबीयत भी बिगड़ गई, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक हरचंदपुर गांव निवासी 70 वर्षीय सूरज अग्निहोत्री हाइवे के किनारे फुटपाथ पर कपड़े का व्यवसाय करते थे। उनकी बहन सीता मानसिक रूप से बीमार रहती हैं। सीता के भरण पोषण की जिम्मेदारी भी सूरज पर थी। बताया जा रहा है।
गुरुवार की सुबह सूरज के घर से दुर्गंध आ रही थी तो लोगों ने मामले की सूचना ग्राम प्रधान समेत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूरज का घर खोला तो सूरज का शव पड़ा हुआ था, वहीं पास ही सीता सिर झुकाए बैठी थी।
लोगों का कहना है कि शव लगभग सड़ चुका था, जिससे चार-पांच दिन पूर्व सूरज की मौत होने के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह शव को बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से नाले के किनारे शव का अंतिम संस्कार किया गया।
वहीं सीता की हालत ठीक न होने के चलते उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि डायल 112 पर सूचना दी गई थी। ग्रामीणों के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी