‘Peg Pugg’ में अक्षरा सिंह की एंट्री से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में नई हलचल
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी मेहनत और काबिलियत से बड़ा नाम कमाया है। उन्होंने भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी और पंजाबी में भी अपनी पहचान बनाई है। अक्षरा का पंजाबी गाना पैग पग रिलीज हो चुका है। अक्षरा के इस गाने पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पैग पग गाना हुआ रिलीज
अक्षरा ने अपने शानदार गानों और फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। हाल ही में उनका एक नया पंजाबी गाना "पैग पग" रिलीज हुआ है। इसमें उनका देसी अंदाज और स्टाइलिश लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने में अक्षरा सिंह और रेहाना पंडित की जोड़ी कमाल की लग रही है। गाने को तुषार जुले ने गाया है। रिलीज होने के कुछ ही मिनटों में इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
गाने को लेकर अक्षरा का पोस्ट
अक्षरा सिंह ने आज इंस्टाग्राम पर अपने गाने पैग पग का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'पेग पग का नया गाना अभी रिलीज़ हुआ है-देखिये और प्यार दीजिए।' इस गाने को देखने के बाद अक्षरा के फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
फैंस के कमेंट्स
अक्षरा के पैग पग गाने पर कई फैंस ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक फैन ने लिखा, 'बहुत बढ़िया वाह', एक और फैन ने लिखा, 'बिहारी पावर', एक और फैन ने लिखा, 'बॉलीवुड में अक्षरा वाह क्या बात है', एक और फैन ने लिखा, 'मेहनत से मेहनत कैसे हासिल करें ये आप से कोई सीखे अपने युवा वर्ग के लिए एक आदर्श हो', एक और फैन ने लिखा, 'आप का कोई जवाब नहीं', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत अच्छा गाना', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत बढ़िया अक्षरा सिंह।'
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
मां-बाप की आंखों के सामने उजड़ा परिवार, पिछोला झील में डूबने से बच्ची की मौत
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक