मोहर्रम के जुलूस में हिंसा, युवाओं के दो गुट आपस में भिड़े, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
शाजापुर। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात शहर में आयोजित मोहर्रम के जुलूस में एक ही समुदाय के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद की स्थिति बन गई। जिससे मौके पर मौजूद पुलिस बल ने शक्ति दिखाई और लाठियां भांज कर दोनों गुट के लोगों को अलग कराया। पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने के बाद जुलूस में शामिल युवक इधर-उधर भागने लगे। जिससे अफरा तफरी माहौल भी बना। प्राप्त जानकारी के अनुसार अखाड़ा खेलने के दौरान कुछ युवकों में बहस बाजी हुई। जो विवाद में बदल गई थी। इसी दौरान एक गुट के लोगों ने मोहर्रम के लिए बने मंच पर माइक से ही अपशब्द का प्रयोग किया।
इधर विवाद के बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल सक्रिय हुआ और जमकर लाठियां भांज कर युवकों को मौके से हटाया। विवाद के बाद मोहर्रम का जुलूस रात करीब 2:00 बजे ही खत्म हो गया। जबकि यह जुलूस सुबह 5:00 बजे तक चलता है। मामले में एडिशनल एसपी टीएस बघेल ने बताया कि कुछ युवकों में विवाद हुआ था। मौके पर तैनात पुलिस बल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवकों को खदेड़ा और स्थिति पर नियंत्रण किया।
उल्लेखनीय है कि मोहर्रम के जुलूस में पूर्व के वर्षों में भी इस तरह के विवाद सामने आ चुके हैं। इस वर्ष भी रविवार रात के पहले भी मोहर्रम के आयोजन में युवकों में विवाद सामने आ चुके हैं। एक प्रकरण में कोतवाली थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है। बहरहाल रविवार रात हुए विवाद के मामले में सोमवार सुबह तक पुलिस ने कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया है। विवाद के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम सक्रिय रही। शहर के प्रमुख क्षेत्र में निगरानी भी की गई। उल्लेखनीय है कि शाजापुर में मोहर्रम पर लगातार 10 दिन तक विभिन्न आयोजन होते हैं और जुलूस निकलते हैं।
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
मां-बाप की आंखों के सामने उजड़ा परिवार, पिछोला झील में डूबने से बच्ची की मौत
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले