शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज
वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच निवेशकों की सतर्कता और पहली तिमाही के नतीजों के इंतजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी, दोनों प्रमुख सूचकांक नीचे खुले।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 170.42 अंक गिरकर 83,542.09 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 44.35 अंक टूटकर 25,478.15 पर आ गया।
सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, इंफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक में गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, मारुति और टाइटन के शेयरों में तेजी देखी गई।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत