सांसद अवधेश प्रसाद ने उठाई मांग, गोरखपुर-लखनऊ हाईवे को बनाया जाए सिक्सलेन
लखनऊ: सांसद अवधेश प्रसाद ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करके जिले में सड़कों का जाल बिछाने के लिए प्रस्ताव दिया है। इसमें गोरखपुर-लखनऊ हाईवे को छह लेन बनाने समेत - अन्य मार्ग शामिल हैं।
सांसद ने केंद्रीय मंत्री को दिए ज्ञापन में मांग किया कि लखनऊ से फैजाबाद होते हुए गोरखपुर तक जाने वाले हाईवे पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसलिए इस मार्ग को सिक्स लेन किया जाना आवश्यक है।
इसके अलावा उन्होंने रायबरेली अयोध्या से प्रभात नगर से शाहगंज हैरिंग्टनगंज होते हुए अलीगंज तक, मिल्कीपुर, अमानीगंज से रुदौली होते हुए भेलसर हाईवे तक फोरलेन, मिल्कीपुर पेट्रोल पंप से हैरिंग्टनगंज, खजुरहट, इलाहाबाद-अयोध्या तक फोरलेन, थाना रौनाही से ड्योढ़ी, घोड़वल इमामगंज तक टूलेन, रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग से सुचित्तागंज बाजार, नवाबगंज तक फोरलेन बनाने की मांग की गई है।
वहीं, जर्जर हो चुकी ढेमवा पुल की सड़क दोबारा बनाने, सुल्तानपुर से अयोध्या राजमार्ग को फोरलेन सड़क निर्माण कार्य योजना में शामिल करने, सुल्तानपुर-अयोध्या हाईवे से मसौधा शुगर मिल के बगल से जाने वाली सड़क को फोरलेन बनाने की मांग की गई है। सांसद अवधेश प्रसाद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने सभी सड़कों का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया है।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग