बुरहानपुर स्टेशन पर कुशीनगर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, कर्मचारियों की सतर्कता से बची जानें
बुरहानपुर में कुशीनगर एक्सप्रेस में बड़ा हादसा टला, चक्के से उठे धुएं ने मचाई अफरा-तफरी
बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुंबई से गोरखपुर जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के बी-3 कोच के चक्कों से अचानक धुआं उठने लगा। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही रेलवे कर्मियों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के समय ट्रेन प्लेटफॉर्म के नजदीक थी, तभी ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मचारी सीताराम पटेल ने बी-3 कोच के चक्के से उठते धुएं को देखा और तुरंत हरकत में आ गए। उन्होंने यात्रियों को सतर्क करते हुए उन्हें कोच के प्रभावित हिस्से से हटाया और रेलवे अधिकारियों को सूचित किया।
तीन घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन
रेलवे सुरक्षा टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जांच में पाया गया कि कोच के हॉट एक्सल में स्पार्किंग के कारण धुआं उठ रहा था। एहतियातन कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया और ट्रेन को करीब तीन घंटे की देरी के बाद उसके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
पीछे से आ रही कई ट्रेनें रोकी गईं
घटना के चलते भुसावल रेल मंडल के कई स्टेशनों पर पीछे से आ रही ट्रेनों को भी रोकना पड़ा। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कुशीनगर एक्सप्रेस को यार्ड में खड़ा कर उसकी जांच की गई। मौके पर पहुंचे रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और सीएनडब्लू (Carriage & Wagon) की टीम ने तकनीकी जांच के बाद राहत कार्य पूरा किया।
रेल कर्मचारी की तत्परता से बची जानें
रेलवे अधिकारियों ने कर्मचारी सीताराम पटेल की तत्परता की सराहना की और माना कि यदि समय रहते धुआं न देखा जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग