सुहागरात पर दुल्हन ने पति को पिलाया नशीला दूध, बेहोश कर जेवर-नकदी लेकर फरार
राजस्थान के आबूरोड़ के रीको थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन की गैंग का भंड़ाफोड किया है. यह गैंग सबसे पहले किसी व्यक्ति को अपना शिकार बनाता और अपने ही गैंग की महिला के साथ उसकी शादी करवा देता. शादी के एक-दो दिन बाद महिला परिवार के सदस्यों के खाने और दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर दे देती, जिसे लेकर परिवार के सदस्य बदहवास हो जाते. इसके बाद महिला घर में मौजूद कीमती सामान लूटकर फरार हो जाती थी.
पुलिस ने बताया कि मामला बीते 14 अप्रैल का है. सांतपुर के रहने वाले पुष्पकांत उपाध्याय नाम के लड़के व उसके परिवार को शिवगंज शादी करवाने के नाम पर बुलाया गया. जहां बंदना पटेल, अनवर, शांति व अन्य लोग उनसे मिले. इसके बाद उन्होंने ढाई लाख रुपए लेकर एक मंदिर में उत्तर-प्रदेश निवासी वंदना पटेल से पुष्पकांत की साथ शादी करवाई.
खाने में मिलाया नशीला पदार्थ
शादी के बाद वंदना पीड़ित पुष्पकांत के घर आ गई. दो दिन तक तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद जो हुआ पीड़ित परिवार के पैरो तले जमीन खिसक गई. दरअसल तीसरे दिन 17 अप्रैल की रात वंदना ने खाने और दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर दूल्हा व उसकी मां को दे दिया, जिसके बाद वो दोनों बदहवास हो गए. मौका मिलते ही वंदना पटेल घर के कीमती सामान लूट कर फरार हो गई. इसके पश्च्यात दहवास मां-बेटे का पालनपुर के अस्पताल में इलाज चला.
अन्य वारदात को अंजाम देने आशंका
इसके बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच के बाद उत्तर-प्रदेश के रहने वाले अनवर फकीर, शांति देवी सेन और वंदना पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. आशंका है कि ये आरोपी अन्य आपराधिक वारदात में भी शामिल हो सकते है.
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
मां-बाप की आंखों के सामने उजड़ा परिवार, पिछोला झील में डूबने से बच्ची की मौत