सास ने दामाद की करवा दी हत्या! रोज-रोज की हरकतों से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश किया है. यहा एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. अब पता चला है कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि सास ने की है. सास अपने दामाद की हरकतों से परेशान थी. इसलिए उसने दो सुपारी किलर्स को हायर किया. एक लाख रुपये की उन्हें सुपारी दी और दामाद का काम तमाम करवा दिया. फिलहाल, आरोपी सास सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगामी जांच जारी है.
पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए 100 से भी ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले. तब जाकर ये हत्याकांड की गुत्थी सुलझ पाई. मामला सिरगिट्टी थानाक्षेत्र का है. यहां कालिका नगर तिफरा में एक लाश मिली. इसकी पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी. जांच शुरू हुई तो पता लगा लाश 24 साल के साहिल कुमार पाटले की है. जो कि जांजगीर चाम्पा जिले के बालौदा थानाक्षेत्र स्थित मोहनपुर का रहने वाला था. पुलिस की मानें तो यह ब्लाइंड मर्डर था. हत्यारों का सुराग नहीं लग रहा था.
शराब पीकर पत्नी को पीटता था
एसपी ने इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करने के लिए एक अनुभवी टीम को लगाया. टीम को लीड करने वाले एसपी रजनेश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक शराब पीने का आदि था और नशे में अपनी पत्नी वर्षा की पिटाई किया करता था. पिटाई से नाराज और दुखी वर्षा हर बार अपनी मां सरोजनी खूंटे को पति की हरकतों के बारे में बताती थी. बार-बार की पिटाई से तंग सास ने एक लाख रुपये में दामाद की हत्या की सुपारी दे डाली.
ऐसे सुलझी ये मर्डर मिस्ट्री
हत्या के लिए 8000 रुपए एडवांस में दे दिए. इसके बाद सुपारी किलर्स ने हत्या को अंजाम दिया. जांच टीम ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करने के लिए अपने मुखबिरों को भी एक्टिव किया और 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले. जांच टीम को क्लू मिला तो उसने कुछ को पकड़ा. फिर उनसे सख्ती की तो पूरी कहानी सामने आ गई. पुलिस ने इस मामले में विधवा वर्षा खुंटे (20) और उसकी मां यानी मृतक की सास सरोजनी खुंटे (38) समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर पुलिस ने बताया- आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है.
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
हाई कोर्ट का सरकार से सवाल, 105 KM दूर से पानी ला सकते हैं तो 5 KM अतिक्रमण क्यों नहीं हटता?
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
गाली-गलौज से भड़का विवाद, शराब के नशे में पति की मौत का मामला
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में, नतीजों का इंतजार तेज
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?