राजस्थान में कंस्ट्रक्शन महंगा: चुनाई पत्थर, बजरी और मिनरल की रॉयल्टी 30% बढ़ी
Rajasthan : राजस्थान में चुनाई पत्थर, बजरी व अन्य मिनरल महंगे होंगे। राजस्थान सरकार ने माइनर मिनरल (अप्रधान खनिज) की रॉयल्टी दरों में प्रति टन 10 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। इससे चुनाई पत्थर, बजरी से लेकर अन्य मिनरल महंगे होंगे।
अब सीधे जनता पर पड़ेगा असर
माइनर मिनरल पर यह दरें चार साल बाद बढ़ाई गई हैं। इससे पहले प्रदेश में 2021 में रॉयल्टी दरें बढ़ी थी। विभिन्न प्रकार के माइनर मिनरल की दरें बढ़ने का असर अब सीधे जनता पर पड़ेगा।
गुरुवार को अधिसूचना जारी
रॉयल्टी दरों में तीन साल बाद बढ़ोतरी करने का प्रावधान है। इससे पहले दरों में वृद्धि नहीं की जा सकती। दरें बढ़ाने को लेकर खान विभाग की ओर से राज्य सरकार को पिछले दिनों प्रस्ताव भिजवाया गया था। इसे स्वीकृति मिलने के बाद गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।
नई व पुरानी दरें
मिनरल - नई - पुरानी
सैण्डस्टोन - 320 - 240
लाइम स्टोन - 170 - 140
लाइम स्टोनएण्ड लाइम - 175 - 145
लाइम कंकर - 40 - 32
मार्बल - 550 - 500
ग्रेनाइट - 300 - 290
मेसनरी स्टोन - 55 - 44
बजरी - 60 - 50
ब्रिक अर्थ - 40 - 32
स्लेट स्टोन - 210 - 185
ब्रिक्स अर्थ - 200 - 180
अगाटे - 180 - 145।
(नोट: दरें फिनिश, बिना फिनिशिंग व कटिंग की अलग-अलग बढ़ी हैं)
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
हाई कोर्ट का सरकार से सवाल, 105 KM दूर से पानी ला सकते हैं तो 5 KM अतिक्रमण क्यों नहीं हटता?
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
गाली-गलौज से भड़का विवाद, शराब के नशे में पति की मौत का मामला
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में, नतीजों का इंतजार तेज
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?