शिक्षा विभाग पर फिर सवाल: जैसलमेर में स्कूल गेट गिरने से छात्र की मौत, डोटासरा बोले- सिर्फ शिक्षक ही नहीं, मंत्री भी जवाबदेह
Jaisalmer School Accident: जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले के पूनमनगर क्षेत्र में स्थित एक सरकारी स्कूल में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जब स्कूल का प्रवेश द्वार अचानक गिर पड़ा। इस दुर्घटना में एक मासूम छात्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब झालावाड़ की स्कूली दुर्घटना के आंसू अभी सूखे भी नहीं थे। इस घटना को लेकर प्रदेश में विपक्ष ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस त्रासदी को भाजपा सरकार की लापरवाही और शिक्षा विभाग की उदासीनता का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा, "झालावाड़ जैसी दुखांतिका से सरकार ने न कोई सबक लिया और न ही कोई ठोस कदम उठाए। यही कारण है कि एक और मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी।"
डोटासरा ने आगे कहा कि "शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इस गंभीर स्थिति को लेकर संवेदनशील नहीं दिख रहे हैं और उनके बयान बेहद गैरजिम्मेदाराना और शर्मनाक हैं।" उन्होंने शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की और कहा कि ऐसी लगातार हो रही घटनाओं में यदि जवाबदेही तय नहीं की गई, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
जनता और अभिभावकों में इस घटना को लेकर गहरी नाराज़गी देखी जा रही है। आमजन यह सवाल कर रहे हैं कि राज्य के सरकारी स्कूलों की खस्ताहाल इमारतों की मरम्मत और बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?यह हादसा राजस्थान सरकार के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि यदि स्कूली ढांचे की हालत को जल्द नहीं सुधारा गया, तो और मासूम जानें जोखिम में पड़ सकती हैं।
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल