राजस्थान में फिर बिगड़ेगा मौसम: 14 जिलों में डबल अलर्ट के साथ तेज बारिश और 50 KMPH की हवा का अनुमान
Rajasthan Weather Today : राजस्थान में मानसून की झमाझम बारिश ने सबको चकित कर दिया। जयपुर सहित अन्य जिलों में सोमवार को हुई बरसात आमजन के लिए राहत कम आफत ज्यादा बन गई। मौसम विभाग का आज 29 जुलाई का नया अपडेट आया है। मौसम विभाग के 29 जुलाई के Prediction के अनुसार जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा जिले व आस-पास के क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ मध्यम से हल्की बारिश व एक-दो दौर भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 30-50 KMPH की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 29 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है। इस येलो अलर्ट के तहत भरतपुर, करौली, अलवर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, बारां, झालावाड़ जिले व आस-पास के क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20-30 KMPH की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
सर्वाधिक बारिश अटरू में दर्ज
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के अनेक स्थानों पर हल्की से भारी व पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश अटरू (बारां) में 109.0 मिमी. दर्ज हुई है।
30-31 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट
मौसम केंन्द्र के अनुसार, 30-31 जुलाई को भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग, सवाई माधोपुर, अलवर, दौसा, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, झुंझुनूं, सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा, ब्यावर, डीडवाना - कुचामन, नागौर और टोंक में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने तथा बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
जयपुर में 10 साल बाद 1 दिन में सबसे अधिक बारिश
जयपुर में बीते 10 साल बाद एक दिन में सर्वाधिक 111 एमएम (चार इंच से अधिक) बारिश जेएलएन मार्ग पर वर्ज की गई। जयपुर में एक दिन की बारिश का ऑल टाइम रिकॉर्ड वर्ष 1981 में 326 एमएम दर्ज है। इसके अलावा जयपुर कलक्ट्रेट पर 55, सांगानेर में 74, आमेर में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव