UPI में आएगा बायोमेट्रिक फीचर, अब फिंगरप्रिंट से होगा पेमेंट
यूपीआई पेमेंट्स करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब यूजर्स बिना पिन डाले भी UPI के जरिए पेमेंट कर सकेंगे. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की ओर से UPI में बायोमेट्रिक अपडेट लाने की तैयारी की जा रही है, जिसके बाद यूजर्स के फेस या फिंगर के जरिए पेमेंट हो जाएगी. हालांकि, पिन का ऑप्शन भी रहेगा. लेकिन, वह ऑप्शनल होगा.
रिपोर्ट के मुताबिक, यूपीआई में बायोमेट्रिक अपडेट होने से यूजर्स को पेमेंट करने के लिए पिन डालने की जरूरत नहीं होगी. वह अपने फेस या फिर फिंगर को लगाकर भुगतान कर सकेगा. इस सुविधा उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगी, जिन्हें कई सारे पिन नंबर याद करने में परेशानी होगी है.
ऐसे करेगा काम?
हालांकि, यह फीचर किस तरीके से काम करेगा इसको लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. लेकिन पुराने अपडेट्स के हिसाब से अगर अनुमान लगाएं तो हो सकता है कि बायोमेट्रिक अपडेट के बाद जब आप OR स्कैन करेंगे को पिन के साथ-साथ बायोमेट्रिक यानी फिंगर या फेस लगाने का ऑप्शन जाएगा. यूजर्स उसे सिलेक्ट करेगा. वेरिफाई होगा. उसके बाद पेमेंट हो जाएगी.
सेफ्टी और लोगों तक पहुंच
बायोमेट्रिक अपडेट आने से कम पढ़े लिखे लोगों के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करना आसान होगा. इससे गांव देहात में इसकी सर्विस और बढ़ सकती है. इसके साथ आज के समय में लोगों के पास कई सारे पिन नंबर होते हैं. फोन के पासवर्ड से लेकर एटीएम तक कई सारे नंबर्स को याद रखना आसान नहीं रहता है. इसलिए यह सर्विस उन सभी लोगों के लिए सुविधाजनक हो सकती है जिनके पास काफी सारे पिन नंबर्स होते हैं. वहीं, अगर सेफ्टी की बात करें तो बायोमेट्रिक को ज्यादा सेफ माना जा रहा है क्योंकि, इसमें कोई दूसरा आपके यूपीआई अकाउंट से पेमेंट नहीं कर सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, बायोमेट्रिक डेटा को एन्क्रिप्टेड फार्मेट में रखा जाएगा, जिससे बिना यूजर की अनुमति से इसका एक्सेस करना कठिन होगा.
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
स्कूल बस चालक की लापरवाही, बच्चों से भरी बस नदी में फंसी; मचा हड़कंप
बारिश बनी रेलवे के लिए आफत, पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित और रद्द
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित