नदी-नालों का जल पीने से बचेंः जल जीवन मिशन के तहत ग्राम बामनपुर में ग्रामीणों को किया गया जागरूक
बीजापुर : कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन पर जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बामनपुर में एक महत्वपूर्ण जनजागरूकता अभियान चलाया गया। शिकायत मिली थी कि ग्राम में हर घर नल से जल की उपलब्धता के बावजूद कुछ ग्रामीण नदी और नाले का पानी पीने के लिए उपयोग कर रहे हैं।
समीक्षा बैठक में कार्यपालन अभियंता एस. आर. नेताम, सहायक अभियंता राहुल नाग और जगदीश कुमार देशमुख की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया कि नदी-नालों और भूजल की गुणवत्ता में अंतर को प्रायोगिक रूप से ग्रामीणों को समझाया जाएगा। इस कार्य के लिए जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला की केमिस्ट सुसपना मंडल और परियोजना समन्वयक (WQM&S) सुनील चिड़ियम को ग्राम भेजा गया।
ग्राम बामनपुर पहुंचकर टीम ने सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और ग्रामवासियों की उपस्थिति में नदी-नाले के पानी और भूजल का जल परीक्षण कर उनके बीच की गुणवत्ता का फर्क दिखाया। प्रयोगशाला टीम ने ग्रामीणों को बताया कि सतही जल स्रोतों (नदी/नाला) का उपयोग पीने के लिए करने से गंभीर स्वास्थ्य संबंधी जोखिम हो सकते हैं।
इस जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीणों ने टीम को आश्वासन दिया कि वे भविष्य में पीने के लिए केवल सुरक्षित भूजल नल का जल ही उपयोग करेंगे। कार्यक्रम की सभी ने सराहना की और इसे एक सकारात्मक पहल बताया।
जल जीवन मिशन के तहत इस प्रकार की पहल ग्रामीण क्षेत्रों में जल सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान