1-OAK ने लखनऊ के बाद बरेली की ओर बढ़ाया कदम, सिंगापुर की रियल एस्टेट कंपनी लाएगी 3 बड़े प्रोजेक्ट
व्यापार : सिंगापुर आधारित रियल एस्टेट डेवलपर 1-OAK ने बरेली में अपनी एंट्री का एलान किया है। कंपनी यहां तीन नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने जा रही है, जो भारत में उसके टियर-2 एक्सपांशन स्ट्रैटेजी का अहम पड़ाव है। इस कदम से कंपनी ने दिखाया है कि वह भारत के उभरते, तेजी से विकसित हो रहे टियर-2 शहरों में बढ़ती मॉडर्न और वेल-डिजाइंड घरों की मांग को गंभीरता से ले रही है।
1-OAK पहले से ही सिंगापुर, थाईलैंड, यूके, स्विट्जरलैंड और यूएई जैसे देशों में काम कर रही है। भारत में भी कंपनी लखनऊ के Eden@1, Atmos और Nature जैसे सफल रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स के लिए पहचानी जाती है। इनमें से Atmos और Nature को इकोनॉमिक टाइम्स रियल एस्टेट अवॉर्ड्स में ‘आइकॉनिक प्रोजेक्ट’ का टैग मिला है और तीनों ही प्रोजेक्ट बहुत तेजी से बिके हैं। इससे 1-OAK की क्वालिटी और डिजाइन एक्सीलेंस को नई पहचान मिली है। 1-OAK के डायरेक्टर अमृतांशु रॉय ने कहा, 'लखनऊ में हमें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिसने हमारे डिजाइन और ग्राहक फर्स्ट अप्रोच को सही साबित किया। अब हम वही अनुभव और कमिटमेंट बरेली में भी लाने जा रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश के ग्रोथ स्टोरी में तेजी से उभरता शहर है।'
बरेली के लिए 1-OAK के प्रोजेक्ट्स
- नैनीताल-पीलीभीत रोड पर प्रीमियम ग्रुप हाउसिंग और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स लोगों को मॉडर्न और कन्वीनियंट शहरी जीवन का अनुभव देने के लिए
- आहलादपुर में ग्रीन ओपन स्पेस और साझा सुविधाओं के साथ कम्युनिटी-फोकस्ड रेजिडेंशियल टाउनशिप
- पीलीभीत रोड के पास सिंघई कायस्थान में तीसरा रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट
- शहर के नए, बढ़ते कॉरिडोर में क्वालिटी होम्स की डिमांड को ध्यान में रखते हुए सभी प्रोजेक्ट पूरी तरह RERA-कॉम्प्लायंट होंगे
- इनमें स्मार्ट होम फीचर्स, सुंदर गार्डन, सस्टेनेबिलिटी और कम्युनिटी वेलबीइंग जैसी अमेंटीज उपलब्ध रहेंगी
1-OAK की बरेली में एंट्री ऐसे समय हो रही है, जब टियर-2 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरीकरण और कनेक्टिविटी बेहतर हो रहे हैं। 2024 में इन शहरों में घरों की बिक्री 4% की बढ़त के साथ 1.78 लाख यूनिट तक पहुंच गई, वहीं कुल बिक्री मूल्य 20% की छलांग के साथ ₹1.52 लाख करोड़ हो गया। लखनऊ, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में प्रॉपर्टी कीमतों में 20% से ज्यादा की सालाना बढ़त हुई है, जो कई मेट्रो शहरों को भी पीछे छोड़ रही है।
कंपनी के अगले प्लान में अंबाला, तिरुवनंतपुरम और नागपुर पर भी फोकस रहेगा, जिससे 1-OAK अगले दो साल में भारत में अपनी मौजूदगी दोगुनी करना चाहती है। उनका यह ग्रोथ प्लान FDI-बैक्ड है। अमृतांशु ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट सेक्टर तेजी से बदल रहा है, और 1-OAK इस बदलाव में अग्रणी भूमिका निभा रही है, हम लोकल मार्केट्स में ग्लोबल एक्सपर्टीज़ ला रहे हैं।' बरेली के प्रोजेक्ट्स की प्री-बुकिंग और साइट विजिट्स अगले कुछ महीनों में शुरू होने की उम्मीद है। बाजार जानकारों का मानना है कि इन प्रोजेक्ट्स को घर खरीददारों और निवेशकों दोनों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा।
सिंधिया बोले- मुंगावली से है पारिवारिक रिश्ता, आवास देने से पहले लिया वादा
शांति बनाए रखने के लिए BJP को रोकना जरूरी: ममता बनर्जी का चुनावी बयान, एकता की अपील
Govind Singh Dotasra का केंद्र पर हमला, बोले- देश में BJP शासन फेल
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक नहीं, सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी
Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला, चीनी CCTV और AI प्लेटफॉर्म पर उठाए सवाल
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: ममता बनर्जी ने NIA पर लगाए गंभीर आरोप
औचक निरीक्षण से जेल में हड़कंप, तीन टीमों ने की सघन तलाशी; 165 बंदियों से पूछताछ