लिव-इन का झांसा, शराब पार्टी और कत्ल... परी भाभी की नाले में मिली लाश का खुलासा
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नैशनल हाइवे के किनारे नाले में मिली बॉडी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। यह बॉडी दिल्ली से गाजियाबाद तक मशहूर पूजा सिंह उर्फ परी भाभी का है। गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में दिल्ली की रहने वाली सेक्स वर्कर परी भाभी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी नजर मोहम्मद उर्फ नाजिम फतेह खान (45) को गिरफ्तार किया, जो एक बाइक मैकेनिक है। पुलिस के अनुसार नाजिम और पूजा एक दूसरे को काफी पहले से जानते थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नाजिम, परी के साथ लिव इन में भी रहा करता था। घटना की रात दोनों एक साथ ही थे।
नाजिम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसने और परी ने किराए के कमरे में शराब पी और संबंध बनाए। लेकिन परी के जेवरों से नाजिम का इरादा डोल गया। देर रात जब वह गहरी नींद में थी, तब नाजिम ने गहनों के लालच में ईंट से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने बॉडी को रजाई में लपेटा और NH-9 के पास सड़क किनारे नाले में फेंक दिया। इस मामले में एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के मुताबिक बीते 28 जुलाई की दोपहर शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए हेलमेट लगाया हुआ था। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को आरोपित सीसीटीवी कैमरे में स्कूटी पर आगे कुछ सामान रखा लेकर जाता हुआ दिखा। स्कूटी नंबर के आधार पर आरोपी नजर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने कड़ाई से पूछताछ में जुर्म कबूल किया।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त