अपराध पाप है’: पुलिस की चेतावनी बनी सजा, हथियारबाजों की हुई बेइज्जती
इंदौर: इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के मुसाखेड़ी इलाके में चार युवकों द्वारा हथियार लहराते हुए सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में युवक गली में खुलेआम हथियारों के साथ घूमते और रील बनाते दिखाई दे रहे हैं। उनका मकसद था इलाके में खौफ कायम करना।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये हथियार कहां से लाए गए और इनके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस ने सिखाया सबक
गिरफ्तार किए गए युवकों को पुलिस ने सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक कराते हुए वीडियो जारी किया, जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं – "अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।" इस वीडियो का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना था कि अपराध का अंत शर्मिंदगी और कानून की सख्ती है।
सोशल मीडिया पर दहशत का इरादा
डीसीपी विनोद मीणा ने बताया कि आरोपी युवकों का इरादा सोशल मीडिया के जरिए इलाके में दहशत फैलाने का था। लेकिन पुलिस की सतर्कता और सख्त निगरानी से उन्हें समय रहते पकड़ लिया गया। पुलिस अब उनके नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
खाटू श्यामजी को लेकर कथावाचक की टिप्पणी पर बवाल, विरोध के बाद मांगी माफी
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई