वसुंधरा पर पूर्व विधायक का हमला, बोले- दिखावटी संवेदना से बाज आएं
अलवर: राजस्थान के बीजेपी पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा एक बार फिर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जमकर घेरा है। दरअसल, उन्होंने यह हमला झालावाड़ में हुए स्कूल के दर्दनाक हादसे को लेकर किया है। उन्होंने कहा कि जहां से वह विधायक हैं और उनके पुत्र सांसद हैं, उन्हीं के क्षेत्र में जर्जर स्कूल भवन गिरने से सात बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, लेकिन अब वह इस हादसे में झूठे आंसू बहा रही हैं। इधर, आहूजा के इस बयान से बीजेपी में खलबली मच गई है।
अब झूठे आंसू बहा रही हैं
बीजेपी के पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा गहलोत और वसुंधरा राज को लेकर जमकर बरसे। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने झालावाड़ में हुए हादसे को लेकर दोनों नेताओं पर निशान साधा है। उन्होंने कहा कि जहां से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे विधायक हैं, उनके पुत्र वहां सांसद हैं, उनके क्षेत्र में जर्जर स्कूल भवन गिरने से 7 बच्चों की दर्दनाक मौत हुई। अब वह इस मामले में झूठे आंसू बहा रही हैं। उन्होंने तीखा हमला करते हुए कहा कि वसुंधरा राजे ने अपने राज मेंएक भी पैसा स्कूलों की मरम्मत के लिए नहीं लगाया। इसी तरह अशोक गहलोत पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने 15 साल राजस्थान पर राज किया, लेकिन स्कूल की दशा सुधारने के लिए उन्होंने भी कोई पैसा खर्च नहीं किया। केवल दोनों ही नेताओं ने एक दूसरे के घोटालों को छुपाने काम किया है।
सीएम भजनलाल और शिक्षा मंत्री के पक्ष में उतरे आहूजा
इधर, झालावाड़ में हुए स्कूल हादसे को लेकर आहूजा सीएम भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के पक्ष में नजर आए। उन्होंने कहा कि गहलोत और वसुंधरा राज में इन्होंने स्कूल की मरम्मत के लिए एक पैसा खर्च नहीं किया। आज जब यह हादसा हुआ है, तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर में कमी निकाल रहे हैं। इस दौरान आहूजा ने यहां तक कह दिया कि वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत ने क्या किया? स्कूलों के साथ शिक्षा अधिकारों के भवन भी जर्जर हो रहे हैं, इन्हें सजा मिलनी चाहिए और जनता को उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराना चाहिए।
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
बिजासन माता मंदिर में श्रद्धालुओं की पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया