स्वामी प्रसाद बोले — "भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हमला, प्रशासन मौन"
लखनऊ : यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीते दिनों रायबरेली में खुद पर हुए हमले को लेकर भाजपा पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने मुझ पर हमला करवाया। ये तो अच्छा हुआ कि मैंने अपनी यात्रा की सूचना पहले दे दी थी नहीं तो स्थिति गंभीर हो जाती। वहां पर मेरे समर्थक और पुलिसकर्मी मौजूद थे।
लखनऊ में अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा संरक्षित गुंडे, माफिया और बदमाश अब प्रदेश के विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रहे हैं। इसमें भाजपा के नेता भी शामिल हैं।
भाजपा सरकार के मंत्री-विधायक इस सरकार से संतुष्ट नहीं
स्वामी प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री-विधायक इस सरकार से संतुष्ट नहीं हैं। विधायकों को भी पीटा गया है। सत्ता पक्ष के विधायक भी मारपीट के शिकार हुए हैं। मारपीट के शिकार हुए विधायक पिछड़ा और एससी-एसटी समाज के थे। मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान