भाइयों पर चढ़ाई गाड़ी, अपहरण की वारदात से गांव में तनाव
राजस्थान : चूरू जिले के तारानगर इलाके के देगावास कस्बे में बदमाशों ने सरेआम घर में घुस युवती के अपहरण करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं बीच बचाव में आये युवती के पिता को बदमाशों ने लात-घूसों से पीटा। आरोपियों ने परिजनों पर गाली गलौज करते हुए बोलेरो चढ़ा दी। हमले में लड़की के भाई अशोक और भगवानराम को गंभीर चोट आई। परिजन आनन फानन में घायलों को लेकर तारानगर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित लोग तारानगर थाने पहुंचे। आक्रोशित महिलाएं थाने में नीचे ही बैठ गईं और आरोपियों कि गिरफ्तारी कि मांग करने लगी। वहीं मामला तब गरमा गया जब महिलाओं सहित लोगों को थाने से बाहर जाने को कहा गया इससे आहत आक्रोशित लोग पुलिस से उलझ लिए और मामला गरमा गया। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सर्व समाज के लोग देर रात्रि तक थाने में जमे रहे।
इधर पुलिस ने श्याम सुंदर की रिपोर्ट पर गाड़ी चढ़ाने वाले महेश पुत्र सुभाष बेनीवाल, अनिल व अमित पुत्रगण दिलीप बेनीवाल पर मामला दर्ज कर लिया है। आक्रोशित लोगों का कहना है आरोपियों कि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
पुलिस में दी गई रिपोर्ट में युवती के पिता ने बताया कि शाम को तीन लड़के घर के आगे चक्कर लगा रहे थे। थोड़ी देर बाद वो लड़के आये और हमारे घर में जबददस्ती मेरी बेटी का अपहरण करने की नीयत से घुस गए। मैंने रोकने की कोशिश की तो मेरे साथ मारपीट करने लगे। आवाज सुन मोहल्ले के लोग आ पहुंचे तो बदमाश भाग गए। थोड़ी देर बाद काले शीशे की बोलेरो लेकर आये और जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें मेरे बेटे अशोक व भगवाना राम घायल हो गए।
युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर वीवीएस लक्ष्मण की अहम टिप्पणी, बताया किस बात का रखना होगा ध्यान
प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाना पड़ा भारी, श्रीलेखा मित्रा पर केस दर्ज; बचाव में कही ये बात
बाजार में लौटी तेजी, शॉर्ट टर्म कमाई के लिए ये 2 शेयर बन सकते हैं गेमचेंजर
'पहले न्याय का वादा, फिर प्रचार की बात', परिवार के आरोपों से घिरे प्रशांत किशोर
हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश: विधायक अनुज शर्मा से जुड़े आपत्तिजनक पोस्ट तत्काल हटाए जाएं
नेपाल पहुंची Hero EV, तीन नई इलेक्ट्रिक बाइक्स से बढ़ाया ग्लोबल विस्तार
पेपर लीक माफियाओं पर सरकार का बड़ा प्रहार, डॉ. जितेंद्र सिंह लोकसभा में पेश करेंगे नया विधेयक
सारंगढ़ में बारिश का कहर, उफनते नाले में समाई कार; पति-पत्नी का सुराग नहीं