"मज़े में जो ठूस रहे हो, वही बना सकता है लिवर का दुश्मन – WHO ने गिनाईं 6 खतरनाक गलती"
फैटी लिवर डिजीज एक बहुत आम बीमारी बन गई है, जिससे बहुत से लोग पीड़ित हैं। इसमें लिवर में जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है। अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज ज्यादा शराब पीने से जबकि नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज शराब बहुत कम या बिल्कुल नहीं पीने से होती है। फैटी लिवर को नजरअंदाज करना या इसका इलाज नहीं कराने से यह कई खतरनाक बीमारी जैसे लिवर में सूजन आना, सिरोसिस यानी लिवर का सख्त और खराब होना और लिवर कैंसर का कारण बन सकता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार, अगर आप फैटी लिवर के मरीज हैं और नहीं चाहते हैं कि यह लिवर का कैंसर बन जाए तो आपको रोजाना की कुछ आदतों में एकदम सुधार कर लेना चाहिए। खाने पीने से जुड़ी कुछ गलतियां फैटी लिवर को धीरे-धीरे कैंसर में बदल सकती हैं।
inner7 (28)

ज्यादा शराब पीना
शराब का अधिक सेवन फैटी लिवर को कैंसर में बदलने का सबसे तेज तरीका है। यह लिवर की सेल्स को डैमेज करती है, सूजन बढ़ाता है और स्कारिंग को तेज करती है, जिससे लिवर जल्दी डैमेज हो सकता है।
ज्यादा चीनी वाला खाना
मीठे ड्रिंक्स, डेज़र्ट और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट लिवर में चर्बी बढ़ा देते हैं। बार-बार शुगर स्पाइक से लिवर में फैट जमा होता है, जो आगे चलकर सूजन और कैंसर जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।
अन्हेल्दी लाइफस्टाइल
बहुत देर तक बैठे रहना और कोई फिजिकल एक्टिविटी न करना लिवर के कामकाज को कमजोर करता है। इससे शरीर में फैट जमा होता है और लिवर की सफाई का काम रुक जाता है, जिससे फैटी लिवर बिगड़कर कैंसर का रूप ले सकता है।
ज्यादा जंक फूड खाना
फास्ट फूड, तली-भुनी चीजें और प्रोसेस्ड फूड लिवर पर दबाव डालते हैं। इनमें मौजूद ज्यादा नमक, तेल और प्रिज़रवेटिव्स फैट जमने और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने का कारण बनते हैं। लंबे समय तक इसका असर कैंसर तक पहुंच सकता है।
लक्षणों को नजरअंदाज करना
थकान, पेट फूलना और पेट दर्द फैटी लिवर के शुरुआती संकेत हैं। अगर इन्हें नजरअंदाज किया जाए तो इलाज में देरी हो जाती है और लिवर धीरे-धीरे सिरोसिस और कैंसर की ओर बढ़ जाता है।
नींद की कमी और तनाव
लगातार तनाव और नींद की गड़बड़ी लिवर की मरम्मत प्रक्रिया को रोक देती है। इससे हार्मोनल असंतुलन और डिटॉक्स सिस्टम बिगड़ता है, जिससे फैट और ज्यादा जमा होता है और सालों बाद फैटी लिवर कैंसर में बदल सकता है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला