महिला कर्मचारी ने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर दी जान
राजस्थान : नागौर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मिर्धा कॉलेज रोड पर एक निजी चिकित्सालय में गुरुवार सुबह सफाईकर्मी महिला ने दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई है, जो पिछले 4-5 वर्षों से अपने पति सुनील के साथ अस्पताल में स्वीपर का काम कर रही थी। दोनों अस्पताल परिसर में रहते थे।
जानकारी के अनुसार, पूजा ने सुबह बच्चों को निजी स्कूल भेजने के बाद अपने कमरे में जाने के बाद अचानक अस्पताल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना अधिकारी वेदपाल शिवरान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को राजकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया।
थाना अधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
अस्पताल की संचालक डॉ. सुनीता चौधरी ने बताया कि जानकारी लगने पर महिला को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि इसी अस्पताल में पहले भी तीन ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला