How To Increase B12: शाकाहारी भी अब नहीं रहेंगे पीछे, नॉन-वेज बिना ऐसे बढ़ाएं विटामिन B12
शरीर में हर विटामिन और मिनरल का लेवल सही होना चाहिए। लेकिन आजकल बी12 की कमी बहुत देखी जाती है। अधिकतर नॉन वेज फूड में यह मौजूद होता है। लेकिन आप इनके बिना भी इसे बढ़ा सकते हैं, आइए तरीका जानते हैं।
शाकाहारी में विटामिन बी12
शाकाहारी लोगों में विटामिन बी12 की कमी सबसे ज्यादा देखी जाती है। क्योंकि यह वेजिटेरियन फूड्स में बहुत कम पाया जाता है। इसकी वजह से शरीर कमजोर हो सकता है। हाथ-पैर में जान महसूस नहीं होती और यह नसों को खराब कर देता है। इसलिए हर शख्स में कोबालामिन का लेवल मेंटेन रहना चाहिए।
विटामिन बी12 कमी के लक्षण
थकान रहना, जी मिचलाना-मतली, वजन घटते रहना, स्किन पीली पड़ना, जीभ में सूजन, हाथ-पैर में झनझनाहट, नजर धुंधली होना, भूलने की समस्या हो जाना, बोलने-चलने में समस्या, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन की समस्या।
बी12 कम क्यों होता है?
खाने में विटामिन बी12 ना होना, गैस्ट्रिक इंफ्लामेशन होना, पर्निशियस एनीमिया, पाचन की दिक्कतें, कोई सर्जरी, शराब का सेवन और ट्रांसकोबालामिन 2 डेफिशिएंसी की वजह से इसका लेवल कम हो सकता है।
विटामिन बी12 बढ़ाने का बेस्ट तरीका
विटामिन बी12 की कमी का इलाज नेजल जेल और नेजल स्प्रे से किया जा सकता है। इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। क्लीवलैंड क्लीनिक ने बताया कि इनके अलावा आप विटामिन बी12 ओरल मेडिकेशन और इंट्रामस्कुलर इंजेक्शन भी ले सकते हैं।
जानवरों से मिलने वाले ये फूड
अगर आप खाने से बी12 बढ़ाना चाहते हैं तो एनिमल बेस्ड फूड खाएं। इसमें रेड मीट, मछली, चिकन, अंडा, दूध और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स सबसे ज्यादा प्रभावशाली हैं।
फोर्टिफाइड फूड भी लें
कुछ चीजों में फोर्टिफिकेशन से इस विटामिन को डाला जाता है। यह आमतौर पर वेजिटेरियन लोगों के लिए किया जाता है। इससे ब्रेकफास्ट सीरियल्स, न्यूट्रिशनल यीस्ट और प्लांट मिल्क खाकर भी विटामिन मिलता है।
ये काम भी करें
अपने डायजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाएं। क्योंकि पाचन से जुड़ी कुछ समस्याएं इसका खतरा बढ़ा सकती हैं। साथ ही शराब का सेवन कम करें, इससे बी12 का अवशोषण कम हो सकता है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव