कटिहार पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, कहा, दलितों-पिछड़ों के लिए बंद किए सरकारी क्षेत्र के दरवाजे
कटिहार – बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रदेश में राजनीति सरगर्मियां बढ़ गई हैं। शनिवार को विपक्षी इंडिया महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा कटिहार पहुंची। इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के नेता दीपांकर भट्टाचार्य और विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी शामिल हुए। कटिहार के कदवा में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान को नष्ट करना चाहती है और दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के अधिकारों पर हमला कर रही है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से दलितों और पिछड़ों को सेना और सार्वजनिक क्षेत्र में दरवाजे बंद होते जा रहे हैं। पहले ऐसा नहीं हुआ करता था।
राहुल ने चेताया कि लाखों बिहारी लोगों के वोटिंग अधिकार छीने जा रहे हैं और बीजेपी महाराष्ट्र और हरियाणा की तरह बिहार में चुनाव चोरी की कोशिश कर रही है. उन्होंने जनता से अपील की, एक भी वोट कटने मत दो। राहुल गांधी ने अपने भाषण में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया और जनता को सतर्क रहने का संदेश दिया।यात्रा के दौरान राहुल ने मखाने की खेती करने वाले किसानों से भी मुलाकात की।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने