मुख्यमंत्री-फिल्म अभिनेता की बैठक से फिल्मी और राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी
जयपुर : बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त रविवार को मुंबई से जयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सीएमआर में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राजस्थान में बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने, फिल्म सिटी निर्माण और नई फिल्म पॉलिसी पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने संजय दत्त का स्वागत राधे-राधे लिखे दुपट्टे से किया और सोशल मीडिया पर इसे शिष्टाचार भेंट बताया।
सीएम से मुलाकात के बाद संजय दत्त अपने पुराने दोस्त और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल के घर पहुंचे, जहां उन्होंने बंसल परिवार के साथ समय बिताया। बंसल ने बताया कि संजू सिर्फ मुख्यमंत्री से मिलने जयपुर आए थे। उसके बाद हमारे घर आए और थोड़ी देर परिवार के साथ समय बिताकर मुंबई लौट गए।
फिल्म सिटी पर नए सिरे से मंथन
गौरतलब है कि बॉलीवुड फिल्ममेकर केसी बोकाड़िया के फिल्म सिटी प्रोजेक्ट पर ब्रेक लग चुका है और अब राज्य सरकार बड़े नामचीन प्रोडक्शन हाउस और दिग्गज कलाकारों की ओर रुख कर रही है। जल्द ही नई फिल्म पॉलिसी भी लॉन्च होने वाली है। ऐसे में संजय दत्त और मुख्यमंत्री की मुलाकात को लेकर राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। संजय की इस अचानक यात्रा ने जयपुर में चर्चाओं को गर्मा दिया है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने