सोशल मीडिया पर छाया महवश का इमोशनल अंदाज़, यूज़र्स बोले- ‘कहाँ हो चहल भाई?’
मुंबई: आरजे महवश को आईपीएल मैच के दौरान युजवेंद्र चहल की टीम पंजाब किंग्स को सपोर्ट करते देखा गया था। हाल ही में नोएडा में हुए एक इंडोर क्रिकेटर टूर्नामेंट में महवश की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। जिस टीम को वह सपोर्ट कर रही थीं, वह फाइनल में आकर हार गई। इस पर महवश मायूस हाे गईं और एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा की। इस पोस्ट पर उन्होंने जो कैप्शन लिखा, उसे देखकर यूजर्स क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को याद करने लगे।
महवश ने लिखा- ‘फाइनल में हार जाती हूं’
आरजे महवश अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखती हैं, ‘आंख खुलती नहीं की किसी फाइल में हार जाती हूं। ये मैं हूं। मुझे यकीन हो गया है कि हमारी टीम सिर्फ फाइनल तक पहुंचने से पहले नहीं हारती है। चलो अब गेम तो नहीं जीता लेकिन दिल जीत लिया है। करना पडेगा और क्या? अगले साल ट्रॉफी के लिए फिर आएंगे।’ आरजे महवश ने इंडोर क्रिकेटर टूर्नामेंट की कुछ तस्वीरें भी साझा की।
यूजर्स ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को किया याद
महवश की मायूसी भरी पोस्ट देखकर यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में चहल का नाम लिखना शुरू कर दिया। एक यूजर लिखता है, ‘चहल भाई कहां हो?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘चहल भाई से पहले लाइक कर दिया।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘युजवेंद्र भैया आते ही होंगे?’
महवश और चहल को कई मौकों पर साथ देख गया
आरजे महवश चहल को अपना करीबी दोस्त बता चुकी हैं लेकिन आईपीएल के दौरान दोनों को साथ में डिनर डेट पर देखा गया। साथ आईपीएल मैचों के दौरान भी महवश मौजूद रहीं, इस वजह से दोनों की डेटिंग की अफवाह तेजी से उड़ने लगी। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स को लगता है कि हालिया लंदन ट्रिप पर भी ये दोनों साथ थे। दरअसल,दाेनों लंदन की एक जैसी लोकेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग शेयर कर रहे थे। बताते चलें कि कुछ महीनों पहले ही युजवेंद्र चहल का कोरियोग्राफर धनश्री से तलाक हुआ है।
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
संसद में तीखी बहस, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर नड्डा का पलटवार