कैमरे में कैद हुआ रश्मिका-विजय का एयरपोर्ट लुक, सोशल मीडिया पर छाए कपल गोल्स
मुंबई: अभिनेता विजय देवरकोंडा का नाम काफी वक्त से अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ जोड़ा जाता है। दोनों को अक्सर एक साथ भी देखा गया है और कई मौकों पर दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करते और चीयर करते भी नजर आए। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर कभी खुलकर कुछ भी नहीं कहा है। अब दोनों एक बार फिर एकसाथ नजर आए हैं। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
सिंपल लुक में नजर आए रश्मिका-विजय
रश्मिका और विजय को एक साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों कैजुअल लुक्स में नजर आए। चेहरे पर मास्क लगाए विजय और रश्मिका लॉन्ग लूज टी-शर्ट और पैंट्स में दिखे। रश्मिका ने जहां लाइट व्हाइट कलर की टी-शर्ट और ब्लू जींस पहनी थी। वहीं विजय ब्लैक जींस के साथ ग्रे कलर की लंबी टी-शर्ट पहने दिखे। इस दौरान रश्मिका एक पर्स भी टांगे थीं। हालांकि, दोनों कैमरों को देखकर चलते चले गए। फैंस ने इन दोनों को बेस्ट कपल बताया है और इनकी जोड़ी को इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ी करार दिया है।
इंडिया डे परेड में रश्मिका के साथ शामिल हुए थे विजय
हाल ही में विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना के साथ यूएस में इंडिया डे परेड में शामिल हुए थे। उस वक्त के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इस दौरान विजय और रश्मिका की बॉन्डिंग की काफी चर्चा भी हुई थी, जहां विजय रश्मिका को उनके निक नेम से बुलाते दिखे थे और रश्मिका के डांस का भी वीडियो काफी वायरल हुआ था।
‘थामा’ में नजर आएंगी रश्मिका
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा आखिरी बार ‘किंगडम’ में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। सिनेमाघरों के बाद आज ही ‘किंगडम’ ओटीटी पर भी रिलीज हुई है। वहीं रश्मिका मंदाना आखिरी बार फिल्म ‘कुबेर’ में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ धनुष और नागार्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। अब रश्मिका अपनी आगामी फिल्म ‘थामा’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं, जो इस साल दीवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह मेडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म है। इसमें रश्मिका के साथ आयुष्मान खुराना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
संसद में तीखी बहस, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर नड्डा का पलटवार