तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस खेल एवं फिटनेस गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा
भीलवाड़ा। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष में प्रतिवर्ष 29 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन इस बार 3 दिनों तक खेल एवं फिटनेस गतिविधियों के साथ किया जाएगा। इस संबंध में जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू द्वारा सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। 29 अगस्त को जिले के समस्त शिक्षण संस्थानों में प्रातः कालीन सभा में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि कार्यक्रम, फिट इंडिया शपथ एवं मनोरंजन खेलों का आयोजन करवाया जाएगा। सायं कालीन सत्र में मोदी ग्राउंड पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के नाम से टीमें बनाकर फुटबॉल, हॉकी एवं नेटबॉल खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 30 अगस्त को विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में खेलों पर वाद विवाद प्रतियोगिताएं एवं फिटनेस वार्ताएं आयोजित की जाएगी। सायं काल इंडोर एवं स्वदेशी खेल प्रतियोगिताएं कुश्ती, टेबल टेनिस, खो-खो, बास्केटबॉल, जिमनास्टिक इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न खेल मैदानों पर किया जाएगा। 31 अगस्त को संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन प्रातः 7:30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय से मजदूर संघ सेवालय, रेलवे स्टेशन, गोलप्याऊ चौराहा, सूचना केंद्र चौराहा, भीमगंज थाना, माणिक्य नगर, श्री गेस्ट हाउस, रोडवेज बस स्टैंड, वाल्मीकि सर्कल होते हुए पुन: जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय तक किया जाएगा। इस साइकिल रैली में मॉर्निंग साइकिल क्लब, विभिन्न संस्थाएं, विद्यालयों के विद्यार्थी, खिलाड़ी एवं आम नागरिक भाग लेंगे।
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
स्कूल बस चालक की लापरवाही, बच्चों से भरी बस नदी में फंसी; मचा हड़कंप
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
NH-49 पर बारिश का असर, निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसने से आवागमन प्रभावित