कैदियों की तबीयत बिगड़ने से मची खलबली, वजह बना 'साइलेंट किलर'
टोंक : राजस्थान के टोंक जिला कारागार में जमकर खलबली मच गई, जब एक बंदी के बैरक के समीप खतरनाक विषैला साइलेंट किलर सांप घुस गया। इसे देखते ही बंदियों में कोहराम मच गया। बंदियों की चीख पुकार मचने से जेल में भी हड़कंप मच गया। बाद में टोेंक जेलर ने मौके पर पहुंचकर कैदियों को शांत किया और स्नेक कैचर को बुलवाया। इस दौरान स्नेक कैचर ने कड़ी मशकक्त के बाद बेहद विषैले सांप को काबू किया। स्नेक कैचर ने बताया कि यह सांप करैत प्रजाति का है।
बंदी के बैरक के समीप निकला बेहद विषैला सांप
टोंक जिला कारागार में सुबह एक कैदी के बैरक के समीप अचानक हलचल दिखाई दी। इस पर कैदी ने देखा तो उसे एक सांप दिखाई दिया। इसके बाद उसने शोर मचा दिया और समीप के कैदियों में भी सांप को लेकर हडकम्प मच गया। इस दौरान कैदियों के हल्ले को सुनकर जेल में भी हड़कम्प मचा। इस सूचना पर कारागार के जेलर राजेश कुमार मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने कैदियों को शांत करवाया। इस दौरान उन्होंने सिविल डिफेंस के जवान गालिब खान को मामले की सूचना दी। जिस पर गालिब मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया।
ब्लैक कोबरा से भी चार गुना अधिक जहरीला था सांप
जिला कारागार में जो सांप दिखाई दिया, वह बेहद जहरीला था। स्नेक कैचर गालिब खान ने बताया कि जेल में करैत प्रजाति का था, जो साइलेंट किलर भी कहा जाता है। यह ब्लैक कोबरा से भी चार गुना अधिक जहरीला सांप होता है। इस सांप के बारे में बताया जाता है कि यह रात को निकलता है और चारपाई या बेड पर सो रहे लोगों को काट लेता है। इसके कांटने से केवल मच्छर काटने का अहसास होता है। इसके कुछ देर बाद व्यक्ति की मौत हो जाती है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत, अब देशभर में मिलेगा 25 लाख तक कैशलेस इलाज