पीएम मोदी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 2 और 15 सितंबर को देंगे बिहारवासियों को सौगात
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के लोगों को एक बाद एक नई सौगात दे रहे हैं। पीएम मोदी एक बार फिर 15 सितंबर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं, लेकिन इसके पहले 2 सितंबर को पीएम मोदी बिहार को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। खबर है कि 2 सितंबर को पीएम मोदी बिहार को करोड़ों की सौगात देंगे। बताया जा रहा है कि कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन वे वर्चुअल माध्यम से करेंगे। जबकि 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे और साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें रेल, सड़क और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाएं शामिल होंगी। पीएम मोदी इस अवसर पर ऑनलाइन जनता को भी संबोधित भी करेंगे। वहीं 15 सितंबर को प्रधानमंत्री पूर्णिया पहुंचेंगे। यहां वे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। ज्ञात हो कि पटना, गया और दरभंगा के बाद यह बिहार का चौथा एयरपोर्ट होगा। जहां से विमानों का संचालन शुरू होगा। एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इसे 30 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सितंबर की शुरुआत में डीजीसीए से संचालन की मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव