टाटा मोटर्स की दक्षिण अफ्रीका के बाजार में दमदार वापसी
नई दिल्ली । टाटा मोटर्स ने एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका के बाजार में दमदार वापसी की है। हाल ही में कंपनी का पहला बड़ा शिपमेंट डर्बन पोर्ट पर पहुंचा, जिसमें कुल 485 गाड़ियां उतारी गईं। इस खेप में सबसे पहले टाटा हैरियर को उतारा गया, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
इस खेप में हैरियर के अलावा टाटा की तीन और पॉपुलर गाड़ियां टियागो, पंच और कर्व भी शामिल हैं। ये सभी गाड़ियां स्वान ऐस कार्गो शिप के जरिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचीं। मौके पर टाटा मोटर्स और ट्रांसनेट पोर्ट ऑफ डर्बन के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एक विशेष रिबन-कटिंग सेरेमनी भी आयोजित की गई, जिसमें टाटा मोटर्स और उसकी स्थानीय डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर मोटस टीएमपीवी साउथ अफ्रीका के टॉप अधिकारियों ने हिस्सा लिया। समारोह ने साफ कर दिया कि टाटा केवल गाड़ियां बेचने नहीं, बल्कि यहां लंबे समय तक मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने आई है। मोटस टीएमपीवी साउथ अफ्रीका के सीईओ थाटो मगासा ने इस मौके पर कहा कि यह केवल कारों की डिलीवरी नहीं है, बल्कि टाटा मोटर्स और दक्षिण अफ्रीका दोनों के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। यह साझेदारी न सिर्फ व्यापार बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को भी नई गति देगी।
गौरतलब है कि साल 2019 के बाद टाटा मोटर्स ने पहली बार यहां गाड़ियां भेजी हैं। महामारी और लॉकडाउन की वजह से कंपनी को संचालन रोकना पड़ा था। अब जब दक्षिण अफ्रीका में किफायती और भरोसेमंद वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है, टाटा ने बड़ा दांव खेला है। फिलहाल टाटा ने यहां हैरियर, टियागो, पंच और कर्व लॉन्च की हैं, लेकिन कंपनी की योजना यहीं खत्म नहीं होती। अगर बाजार से सकारात्मक रिस्पॉन्स मिलता है तो जल्द ही सफारी, अल्ट्रोज़ और हैरियर ईवी भी यहां पेश की जा सकती हैं।
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव